खड्डा, कुशीनगर। नेबुआ-नौरंगिया थानाक्षेत्र के सिरसिया खुर्द गांव निवासी एक जेसीबी ड्राइवर को पुलिस कर्मियों द्वारा शुक्रवार को बिना कारण मारने- पीटने से नाराज़ ग्रामीणों ने पुलिस कर्मियों को लाठी- डंडों के साथ दौड़ा लिया । पुलिस की सरकारी वाहन को गांव के बाहर खदेड़ा। घटना से नाराज़ लोगों ने निर्दोष चालक को पुलिस के चंगुल से छुड़ाकर घायल चालक को ट्राली पर लादकर थाने पहुंच गए। पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर थाने पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। घटना में एसपी ने एक पुलिस कर्मी को निलंबित कर दिया है।
थानाक्षेत्र के सिरसिया खुर्द गांव में शुक्रवार को अरमान अंसारी जेसीबी मशीन से एक व्यक्ति के घर के शौचालय की टंकी खुदाई कर जेसीबी लेकर मालिक के घर जा रहा था, आरोप है कि तब तक थाने की गाड़ी लेकर निकले हेड कांस्टेबल अरविंद गिरी व अन्य पुलिस कर्मियों ने जेसीबी रोक कर चालक से अनुचित रिश्वत की मांग की। चालक ने डिमांड पूरी करने से जब इंकार किया और जेसीबी लेकर अपने दरवाजे पर खड़ी कर घर में जा रहा था कि पुनः पीछे से पहुंचे पुलिस कर्मियों ने डंडों से पिटाई करने लगे, चालक को बचाने परिजनों पर भी पुलिस कर्मी टूट पड़े।चीख पुकार सुनकर अगल- बगल के ग्रामीण जुट कर विरोध किया तो पुलिस के जवानों ने ग्रामीणों पर भी धौंस जमाने का प्रयास किया। नाराज ग्रामीणों ने डंडों के साथ पुलिस कर्मियों को मौके से खदेड़ने लगे। भीड़ देख पुलिस गाड़ी लेकर भाग गई। अर्द्ध बेहोशी की हालत अरमान को ग्रामीणों ने ट्राली पर लादकर नेबुआ-नौरंगिया थाने पहुंच दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किए जाने लगा। एसएचओ हर्षवर्धन सिंह ने नाराज ग्रामीणों को समझाते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए।
घायल जेसीबी चालक को प्रभारी निरीक्षक ने थाने की गाड़ी से इलाज के लिए सीएचसी कोटवा भेजवाया। वहीं मामले की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक ने हेड कांस्टेबल अरविन्द गिरी को निलंबित कर दिया है।
नेबुआ-नौरंगिया: चालक के पिटाई से नाराज ग्रामीणों ने थाने पर किया विरोध प्रदर्शन, पुलिस की गाड़ी को गांव से खदेड़ा @myogiadityanath @dgpup @Uppolice @AdgGkr @adgzonegkr @diggorakhpur @kushinagarpol #Kushinagar pic.twitter.com/2dhjnRsktk
— News Addaa (@news_addaa) December 15, 2023
विशुनपुरा बुजुर्ग गांव में सीसी सड़क निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास खड्डा, कुशीनगर।…
सलेमगढ़, कुशीनगर ।जनपद के सलेमगढ़ स्थित एनएसपी ग्रामीण संस्थान द्वारा स्वर्गीय नितेश सिंह पटेल…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने…
लखुआ- लखुई गांव के चौराहे पर दो दुकानों में लगी थी आग खड्डा, कुशीनगर।…