खड्डा/कुशीनगर। नेबुआ -नौरंगिया थाना क्षेत्र के मुख्य पश्चिमी गण्डक नहर पर सोमवार दोपहर ढोलहां पुल व मुसहरी पुल के बीच मेला देखने जा रहे दो बाइकों की आमने- सामने टक्कर में एक युवक घायल एवं एक की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने घायलों को कोटवां सरकारी अस्पताल भेजवाया जहां गम्भीर घायल को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के ढोलहा नहर के पास समय करीब 12 बजे दो मोटर साइकल में जबरदस्त टक्कर हो गई।इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची नेबुआ -नौरंगिया पुलिस ने एक्सीडेंट में घायल खड्डा थाना क्षेत्र के कोहरगड्डी निवासी रियाज़ अहमद पुत्र इम्तियाज़ उम्र 40 वर्ष व नेबुआ -नौरंगिया थाना क्षेत्र के सइरसइयआं निवासी आरिफ पुत्र सरताज उम्र 38 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हे इलाज के लिए कोटवा सीएचसी ले जाया गया जहाँ से चिकित्सक ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जहाँ इलाज के दौरान रियाज़ की मृत्यु हो गयी।
एस एचएचओ अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि शव को अस्पताल द्वारा मर्चरी हाउस में रखा गया है। अस्पताल से मेमो प्राप्त होने पर पंचनामा की कार्यवाही की जायेगी।
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…