News Addaa WhatsApp Group Join करें

Nebua Naurangiya News/कुशीनगर: ग्राम प्रधान पर काऊ शेड का सरकारी धन हड़पने का आरोप, न्याय के लिये भटक रहा पीड़िता!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 17, 2021  |  4:00 PM

540 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Nebua Naurangiya News/कुशीनगर: ग्राम प्रधान पर काऊ शेड का सरकारी धन हड़पने का आरोप, न्याय के लिये भटक रहा पीड़िता!

नेबुआ नौरंगिया/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा जुड़ाछपरा के निर्मलपट्टी टोला निवासिनी दिव्यांग के नाम पर काऊ शेड का सरकारी धन ग्राम प्रधान ने हड़प लिया।जानकारी होने पर उसका भाई क्षेत्रीय सांसद से लगायत अफसरान को प्रार्थना पत्र सौप न्याय की गुहार लगाई,अब मुख्यमंत्री के समक्ष अपने बहन की पीड़ा सुनाने की तैयारी में है देखना दिलचस्प होगा कि पारदर्शी शासन का दावा करने वाली सरकार इस मामले में क्या कार्यवाही करती है।

आपके लिए और..- खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के...

उक्त ग्रामपंचायत निवासी राजकुमार यादव की चचेरी बहन कुसुमी बोलने व चलने में असमर्थ होने के साथ ही पूरी तरह दिव्यांग है।पूर्व ग्रामप्रधान ने अपने कार्यकाल में उसके नाम पर बाकायदा एम बी आदि करा उसके नाम से काऊ शेड के नाम पर आया एक लाख दो हजार तैतीस रुपये हड़प लिया।इसकी जानकारी जब राजकुमार को हुई तो दौड़ भाग के क्रम में उसे पता चला कि उसके खुद के रुपयों से बनाये गए काऊ शेड के साथ ही शौचालय के नाम पर भी आया रुपया गवन कर दिया गया है।पहले तो वह संबंधित अधिकारियों के दरबार पहुंच न्याय का गुहार लगाया परंतु असफल होने के बाद क्षेत्रीय सांसद को प्रार्थना पत्र सौप कार्यवाही किये जाने की मांग की जिसपर सांसद ने सी डी ओ कुशीनगर को जांच करा कार्यवाही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। दो माह बीतने को आए अब तक कार्यवाही न होने पर क्षुब्ध भाई अपनी दिव्यांग बहन की लड़ाई लड़ने के लिए मुख्यमंत्री के दरबार मे हाजिरी लगाने के लिए तैयार है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी

मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…

खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई
खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई

खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…

अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking