News Addaa WhatsApp Group

नेबुआ नौरंगिया: आर एस चिल्ड्रन एकेडमी में आयोजन हुआ वार्षिक अभिभावक सम्मान समारोह

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 2, 2022  |  8:40 PM

669 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नेबुआ नौरंगिया: आर एस चिल्ड्रन एकेडमी में आयोजन हुआ वार्षिक अभिभावक सम्मान समारोह

पडरौना/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया बिकास खण्ड के नौरंगिया के आर एस चिल्ड्रन एकेडमी में वार्षिकोत्सव व अभिभावक सम्मान समारोह का आयोजन रविवार शाम को किया।जिसमें छात्र व अभिभावक बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिए।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर : एनएच-27 में ‘सोल्डर घोटाला’! काग़ज़ों में डेढ़ मीटर,...

नौरंगिया के स्कूल टोला में स्थित आर एस चिल्ड्रन एकेडमी के प्रबंधक व प्रधानाचार्य के द्वारा कोविड काल के बाद दो बर्षों के अंतराल पर विद्यालय में छात्र छात्राओं के उत्साह वर्धन,बौद्धिक विकास व सांस्कृतिक विरासत से रूबरू कराने के लिए वार्षिकोत्सव व अभिभावक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।समारोह का शुरुआत सरस्वती पूजन व दीप प्रज्वलित कर ग्रामप्रधान संघ के जिलाध्यक्ष सन्तोष मणि त्रिपाठी के द्वारा किया गया।कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए छात्राओं द्वारा सरस्वती वन्दना व स्वागत गीत गाया।कार्यक्रम में देश भक्ति व समाज में फैली कुरूतियों के विरुद्ध प्रेरणादाई कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।मजदूर दिवस के अवसर होने के कारण मजदूरों के समस्या से जुड़ी कार्यक्रम का आयोजन किया गया व मजदूरों का सम्मान भी किया गया।बेटियों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के थीम पर आधारित कार्यक्रम भी किये गए।माता पिता के जीवन में भूमिका को दर्शाती कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।विद्यालय के प्रबंधक, प्रधानाचार्य शिवनन्दन गुप्ता ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।कार्यक्रम का संचालन संदीप आनन्द श्रीवास्तव ने किया।

इस दौरान भाजपा नेता मनोज पाण्डेय,भाजपा नेता महेश रौनियार, रूदल जायसवाल, अरविन्द दुबे,डिम्पल जायसवाल, सोनू तिवारी, छोटेलाल जायसवाल, धीरू तिवारी, सत्यनारायण जायसवाल, मुबारक अली सहित सभी अभिभावक व ग्रामीण उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
कानून के रखवाले ने ही तोड़ा कानून! नापी के दौरान महिला को थप्पड़, वीडियो वायरल होते ही एसपी का कड़ा एक्शन
कानून के रखवाले ने ही तोड़ा कानून! नापी के दौरान महिला को थप्पड़, वीडियो वायरल होते ही एसपी का कड़ा एक्शन

कुशीनगर। जिले में उत्तर प्रदेश पुलिस के एक जवान की शर्मनाक और मानवता को…

सलेमगढ़ में मानवता की मिसाल: निर्धन बिटिया की शादी में आगे आए समाजसेवी, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विशाल सिंह पटेल का विशेष सहयोग
सलेमगढ़ में मानवता की मिसाल: निर्धन बिटिया की शादी में आगे आए समाजसेवी, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विशाल सिंह पटेल का विशेष सहयोग

कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सभा सलेमगढ़ में एक निर्धन एवं आर्थिक…

होली–रमजान–ईद पर कुशीनगर में फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था  अफवाह व अराजकता पर ‘जीरो टॉलरेंस’
होली–रमजान–ईद पर कुशीनगर में फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था  अफवाह व अराजकता पर ‘जीरो टॉलरेंस’

कुशीनगर । जनपद में आगामी होली, रमजान माह एवं ईद-उल-फित्र को पूर्णतः शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण…

मासूम की हत्या का खुलासा: दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, रिश्ते का ही निकला कातिल
मासूम की हत्या का खुलासा: दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, रिश्ते का ही निकला कातिल

कुशीनगर। जनपद के थाना जटहां बाजार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हिरनहीं बिन टोली में सात…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking