News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar Police/नेबुआ नौरंगिया: गायब छात्रा को काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने किया बरामद, तहरीर के अभाव में अग्रिम कार्यवाही रुकी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 22, 2021  |  5:42 PM

772 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar Police/नेबुआ नौरंगिया: गायब छात्रा को काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने किया बरामद, तहरीर के अभाव में अग्रिम कार्यवाही रुकी

नेबुआ नौरंगिया/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के एक गांव स्थित इंटर कालेज में पढ़ने वाली छात्रा को पुलिस ने काफी मशक्कत से बरामद कर लिया।फिलहाल तहरीर के अभाव में अग्रिम कार्यवाही नही हो पा रही।

आपके लिए और..- खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के...

अब से कुछ दिन पूर्व अपनी भतीजी को भगा ले जाने की सूचना देते हुए क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने उसकी सकुशल वापसी की गुहार पुलिस से लगाई।इस बीच उन्हें अपने स्तर से किये जा रहे प्रयास के तहत पता चला कि बालिका के विद्यालय में पढ़ने वाले दो अलग अलग गावो के निवासी छात्र भी उसी दिन से गायब हैं।इन दोनों के परिजनों से मिले फोन नंबरों से बात करने पर पहले तो उन्होंने भटकाया परन्तु पुलिस के डर पर गांव पहुँचे व ग्रामीणों को भटकाने का प्रयास करने लगे इस बीच एक युवक ने उनके मोबाइल के हाइड ऑप्शन को खोलने के साथ ही उनकी पोल खोल दी जिस पर उन्होंने बालिका के सुरक्षित होने का भरोसा ग्रामीणों को दिलाया अपने स्तर से टोह में लगी पुलिस ने दोनों से सुराग लगाते हुए बालिका को आज दिन में सकुशल वापस ले आई। परंतु अभी तक इस संबंध में परिजनों द्वारा तहरीर नही दी गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष गिरिजेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि बालिका बरामद है। तहरीर मिलने पर उचित कार्यवाही की जाएगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी

मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…

खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई
खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई

खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…

अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking