पिपरा बाजार/कुशीनगर। चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे अब भीड़ भाड़ वाले इलाकों में भी दिनदहाड़े बेखौफ चोरी की घटनाओं को अंजाम देने लगे हैं। रविवार को नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सुरजनगर बाजार में खड़ी एक बाइक चोरी का ऐसा ही मामला प्रकाश में आया है.
बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र के मिठहा माफी निवासी शम्भू पुत्र कपिदेव यादव अपनी बाइक से बाजार करने उक्त बाजार आया था तथा बाइक खड़ी कर बाजार करने चला गया और वापस आया तो उसकी बाइक गायब थी हालांकि उनके द्वारा काफी खोजबीन भी किया गया लेकिन, बाइक का कहीं पता नहीं चल सका। उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना प्रभारी नेबुआ नौरंगिया ने बताय की इस प्रकार की कोई सुचना अभी प्राप्त नहीं है.
मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…
खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…
हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…
मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…