News Addaa WhatsApp Group Join करें

Nebua Naurangiya News/नेबुआ नौरंगिया: तीन दिवासीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का पुरस्कार विरतण के साथ सम्पन्न

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 24, 2021  |  7:52 PM

963 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Nebua Naurangiya News/नेबुआ नौरंगिया: तीन दिवासीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का पुरस्कार विरतण के साथ सम्पन्न

पडरौना/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया विकास खण्ड क्षेत्र के गांव सेखुई खास में स्थित आर पी ऐकडमी में तीन दिवसीय वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता शुक्रवार को पुरस्कार विरतण के साथ सम्पन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि नेबुआ नौरंगिया के ब्लाक प्रमुख शेषनाथ यादव व विशिष्ट अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने विजयी छात्रों को मोमेन्टम, मेडल पुरस्कार देकर पुरस्कृत किये। वही विद्यालय के हेड गर्ल श्रेया पाल व हेड बॉय का खिताब कृष्णा यादव ने पाया।
22 दिसम्बर से 24 दिसम्बर तक एकडमी परिसर में कबड्डी, खो- खो, कैरम, चैस, रेस, बैडमिंटन आदि खेल में छात्र/ छात्राओं ने प्रतिभाग कर शानदार प्रदर्शन किये। जिसमें 100 मीटर रेस में शुभम कुमार ने प्रथम स्थान तो 50 मीटर रेस में अफरोज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शतरंज में शुफिया अंसारी ने लम्बी कुद लड़की वर्ग में आफिया, तो ऊँची कुद में काजल लड़को में ऊँची कुद आदर्श सिंह, तो लम्बी कुद में शुभम मद्धेशिया, बैडमिन्टन में शुभम मद्धेशिया ने प्रथम स्थान पाये। जिनको मुख्यातिथि ब्लाक प्रमुख श्री यादव व कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री सिंह द्वारा शुक्रवार दोपहर बाद पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किये ।

आपके लिए और..- सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन...

इससे पूर्व आगन्तुक अतिथियों ने दिपप्रवज्जलन कर मां सरस्वती के चित्र पर पुष्ष अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किये। विद्यालय के बच्चों ने बैच लगा व माल्यार्पण कर स्वागत किया। प्रधानाचार्य रंजना शर्मा ने आगन्तुक अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। वही प्रबन्धक व सेखुई खास के प्रधान राजेन्द्र पाल ने अतिथियों को स्मृति भेट किया। वही कक्षा-8 के छात्र आर्यन जायसवाल व रीतू श्रीवास्तव ने अग्रेजी में सफल संचालन किये।

इस दौरान नेबुआ के पूर्व प्रधान व्यास वर्मा, जितेन्द्र गुप्ता, प्रमोद कुशवाहा, दयानन्द सैनी, उमेश पाल, लालबाबू, कृष्णा यादव, शिवम तिवारी, पूनम सिंह, मनीषा कुशवाहा, पलक शर्मा, रंजीत, अमृता त्रिपाठी आदि अभिवावक व अध्यापक गण उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में
सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में

कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking