News Addaa WhatsApp Group Join करें

Nebua Naurangiya News/नेबुआ नौरंगिया: बाइक की टक्कर से महिला की मौत, चालक गंभीर रूप से घायल

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 23, 2022  |  10:47 AM

1,151 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Nebua Naurangiya News/नेबुआ नौरंगिया: बाइक की टक्कर से महिला की मौत, चालक गंभीर रूप से घायल

नेबुआ नौरंगिया/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के नौरंगिया खास टोला में सुबह लगभग पांच बजे मोटर साईकिल की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। मोटरसाइकिल चालक को भी गंभीर चोटें आईं हैं। सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर इलाज के बाद मोटरसाइकिल चालक को भी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।

आपके लिए और..- बालू के रेट पर बवाल: पटहेरवा पुलिस का शिकंजा, बाल...

नौरंगिया के स्कूल टोला निवासी ऊर्मिला पत्नी रामेश्वर जायसवाल उम्र लगभग50 मंगलवार सुबह लगभग पांच बजे पडरौना पनियहवा मार्ग पर टहलने निकली थी कि नौरंगिया खास टोला में पूर्व विधायक पूर्णमासी देहाती के घर के सामने पहुंची थी कि खड्डा की ओर से तेज गति से आ रहे अहिरौली थानाक्षेत्र के अहिरौली निवासी शहबाद पुत्र शमशाद अचानक सामने गति अवरोधक (ब्रेकर) पड़ने से अनियंत्रित हो गया।ब्रेकर से उछल कर मोटरसाइकिल सड़क किनारे टहल रही ऊर्मिला देवी को टक्कर मार दी।टक्कर के बाद ऊर्मिला देवी की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई।मौके पर पहुंचे पुलिस और ग्रामीणों ने एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटवा ले गए जहां से चिकित्सको ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। परीजनो का रो रोकर बुरा हाल है। मोटरसाइकिल चालक को गम्भीर चोटें आईं थीं जिसका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटवा में इलाज के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।पुलिस मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर अन्य आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी

दुबौली में विशाल बरगद ने दो मकानों को बनाया मलबा, डकही में पशु की…

आंधी-बारिश में 15 से अधिक बिजली पोल टूटे, विभाग ने युद्धस्तर पर बहाल की आपूर्ति
आंधी-बारिश में 15 से अधिक बिजली पोल टूटे, विभाग ने युद्धस्तर पर बहाल की आपूर्ति

हाटा, कुशीनगर। दो दिनों से हो रही भीषण बारिश और तेज आंधी ने हाटा…

बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण

खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking