खड्डा/कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में वाछिंत अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार कुमार श्रीवास्तव एवं पुलिस टीम ने रविवार को छेड़खानी एवं पाक्सो एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।
प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मु.अ.सं. 453/2023 धारा- 354क/504/506 भादवि एवं 7/8 पाक्सो एक्ट के आरोपी अभियुक्त आजाद कन्नौजिया पुत्र दरब कन्नौजिया साकिन देवतहा बाली थाना नेबुआ नौरंगिया को रविवार को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजने की कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक रामेश्वर यादव सिपाही परमेश यादव एवं महिला कांस्टेबल ज्योति भारती शामिल रहीं।
विशुनपुरा बुजुर्ग गांव में सीसी सड़क निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास खड्डा, कुशीनगर।…
सलेमगढ़, कुशीनगर ।जनपद के सलेमगढ़ स्थित एनएसपी ग्रामीण संस्थान द्वारा स्वर्गीय नितेश सिंह पटेल…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने…
लखुआ- लखुई गांव के चौराहे पर दो दुकानों में लगी थी आग खड्डा, कुशीनगर।…