News Addaa WhatsApp Group Join करें

नेबुआ नौरंगिया: किसान इण्टर कालेज में आयोजित हुआ सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत कार्यक्रम

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 18, 2022  |  3:55 PM

682 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नेबुआ नौरंगिया: किसान इण्टर कालेज में आयोजित हुआ सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत कार्यक्रम

नेबुआ नौरंगिया/कुशीनगर। विकास खण्ड विशुनपुरा क्षेत्र के पिपरा बाजार स्थित किसान इण्टर कालेज में सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत कार्यक्रम का आयोजन कर सड़क सुरक्षा से संबंधित सभी नियमों को बता बच्चों को जागरूक किया गया।

आपके लिए और..- बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक...

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के छाया चित्र पर पुष्पार्चन कर किया गया। तत्पश्चात विद्यालय के अध्यापक संजय गौतम,चंद्रभूषण पाण्डेय,धनंजय कुमार,सुनील पाण्डेय,सतीश कुशवाहा आदि ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बच्चों को बताया कि सड़क सुरक्षा के नियमों को जानना और उसको अपने जीवन में लागू करना अति आवश्यक है।क्योंकि यदि यातायात नियमों के पालन में थोड़ी भी लापरवाही हुई तो जीवन के लिए नुकसानदेय साबित हो सकता है।इसी कड़ी में वक्ताओं द्वारा दुघर्टना से देर भली,सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा,सावधानी हटी दुर्घटना घटी जैसे अनेक स्लोगलो का उद्घोषन करते हुए बच्चों को जागरूक किया गया।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य अश्विनी कुमार पांडेय ने सभी के प्रति आभार प्रगट करते हुए बच्चों से यातायात नियमों के पालन करने की अपील की।

इस अवसर पर नितिन कांबोज,निमेष मिश्र,विद्यानंद शुक्ल,रतन गुप्ता आदि शिक्षकगण उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन हिंदी शिक्षक भूपेन्द्र कुमार पांडेय ने किया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी

दुबौली में विशाल बरगद ने दो मकानों को बनाया मलबा, डकही में पशु की…

आंधी-बारिश में 15 से अधिक बिजली पोल टूटे, विभाग ने युद्धस्तर पर बहाल की आपूर्ति
आंधी-बारिश में 15 से अधिक बिजली पोल टूटे, विभाग ने युद्धस्तर पर बहाल की आपूर्ति

हाटा, कुशीनगर। दो दिनों से हो रही भीषण बारिश और तेज आंधी ने हाटा…

बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण

खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking