खड्डा/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के बेलवा घाट के समीप रविवार की भोर में पुलिस मुठभेड़ में नेपाल राष्ट्र निवासी एक शातिर चोर घायल हो गया। पुलिस टीम ने उसके पास से एक मोटरसाइकिल, अवैध तमंचा, जिन्दा कारतूस और एक अदद खोखा बरामद किया है। शातिर चोर इलाके में कोई बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में था। अभियुक्त को गिरफ्तार कर पुलिस टीम कार्रवाई में जुटी हुई है।
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के बेलवा घाट के समीप एक शातिर चोर के होने की मुखबिर की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम में शामिल प्रभारी निरीक्षक खड्डा अमित कुमार शर्मा, कोतवाली पड़रौना प्रभारी राजप्रकाश सिंह, स्वाट टीम, प्रभारी थानाध्यक्ष नेबुआ नौरंगिया ओमप्रकाश सिंह, थानाध्यक्ष जटहा राजकुमार बरवार, स्वाट टीम के उपनिरीक्षक आलोक कुमार क्षेत्र में सक्रिय हो गए। इतने में एक बाइक से आ रहे व्यक्ति को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो वह टीम पर फायर झोक भागने लगा। जबाबी कार्रवाई में शातिर के पैर में गोली लगाने से वह घायल हो गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पुछताछ में उसने अपना नाम राजमन उर्फ राजू चौहान पुत्र स्व इंद्रजीत चौहान साटिन हरखपुरा चौकी सेमरी थाना बेलाटारी जिला नवल परासी (नेपाल) के रूप में हुई।
1-महराजगंज जनपद के चौक थाने में धारा 380/457
2-चौक थाना जनपद महराजगंज में धारा गिरोह बंद समाज विरोधी क्रिया कलाप अधिनियम
3- ठूठीबारी थाना जनपद महराजगंज में 3/25 आर्म्स एक्ट
4-जनपद महराजगंज के बृजमनगंज थाने में धारा 380
हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…
कुशीनगर। बहादुरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में सिपाही को ट्रक से कुचलकर जान से मारने…
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और खनन सामग्री के अवैध परिवहन पर शिकंजा कसने…
बोदरवार,कुशीनगर :- स्थानीय क्षेत्र के कई गाँवों से अपनी रोजी रोटी को लेकर पड़ोसी…