News Addaa WhatsApp Group

नेबुआ नौरंगिया: 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी की गला रेतकर निर्मम हत्या, बदमाशों ने घर में घुसकर दिया घटना को अंजाम

Sanjay Pandey

Reported By:

Nov 9, 2024  |  11:10 AM

31 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नेबुआ नौरंगिया: 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी की गला रेतकर निर्मम हत्या, बदमाशों ने घर में घुसकर दिया घटना को अंजाम
  • नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौरंगिया के नौका टोला में हुई वारदात, हत्या से गांव सनसनी 

खड्डा/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौरंगिया ग्राम सभा के नौका टोला में घर में सो रही 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई है, बेखौफ बदमाशों ने बाप पर ही वार किया है। इस वीभत्स घटना से परिवार सहित गांव में कोहराम एवं दहशत का माहौल हो गया। सूचना आम होने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजने सहित अन्य कार्रवाई में जुटी हुई है।

आज की हॉट खबर- एनएच-27 पर “रोड सेफ्टी” की आड़ में बड़ा खेल! (भ्रष्टाचार...

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौरंगिया गांव के नौका टोला में जयनारायण सिंह के परिवार के लोग छठ पर्व के बाद खा पीकर सो रहे थे कि रात में उनकी बेटी प्रिया जो दसवीं की छात्रा थी, को बदमाशों ने घर में घुसकर विस्तर पर ही उसकी गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। हत्यारे पिता जय नारायण पर ही वार कर फरार हो गए। सुबह बिस्तर पर खून से लथपथ लड़की की हत्या को देखकर परिजनों में चीख पुकार मच गई। पिता ने इसकी सूचना नेबुआ नौरंगिया पुलिस को दी। घटनास्थल पर एसएचओ हर्षवर्धन सिंह एवं अन्य पुलिसकर्मियों ने घटना का बारिकी से जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना की सूचना गांव में मिलते ही दरवाजे पर भीड़ जुट गई और सनसनी फ़ैल गई। लड़की के पिता को घायलावस्था में जिला अस्पताल इलाज के लिए भर्ती किया गया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के भाई अमित सिंह के तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर डांग एवं फोरेंसिक टीम घटनास्थल की जांच पड़ताल के लिए लगाया गया है, संदेह के आधार पर तीन लोगों को हिरासत में लेकर पुछताछ की जा रही है। सभी पहलुओं की जांच कर हत्या का शीघ्र पर्दाफाश किया जाएगा।

संबंधित खबरें
दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस की सफलता
दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस की सफलता

कुशीनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा…

तमकुहीराज पुलिस ने 73 अदद अवैध देशी शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
तमकुहीराज पुलिस ने 73 अदद अवैध देशी शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब की बिक्री, निष्कर्षण एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…

आगामी त्योहारों को लेकर तरयासुजान थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न
आगामी त्योहारों को लेकर तरयासुजान थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न

कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना परिसर में गुरुवार को आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking