News Addaa WhatsApp Group Join करें

नेबुआ नौरंगिया: बोलेरो और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Sanjay Pandey

Reported By:

May 12, 2025  |  10:23 PM

250 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नेबुआ नौरंगिया: बोलेरो और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौरंगिया आइटीआई चौराहे के समीप सोमवार को बोलेरो और बाइक में जबरदस्त भीडंत हो गई। हादसे में थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव निवासी बाइक सवार दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए, गम्भीर रूप से घायल एक युवक की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो जाने की खबर है।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव निवासी अजय और दिलिप बाइक से नेबुआ की तरफ किसी काम से जा रहे थे अभी ज्यों ही दोनों नौरंगिया आइटीआई चौराहे के समीप पहुंचे कि विपरीत दिशा से तेज गति आ रही एक बोलेरो से बाइक की जबरदस्त भीडंत हो गई और बाइक के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में दोनों युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें पुलिस और राहगीरों के सहयोग से कोटवां सीएचसी और उसके बाद जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान दिलीप 22 वर्ष की मौत हो जाने की खबर है। दूसरे युवक का अभी इलाज चल रहा है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। घटना के बाद गांव सहित परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने घटनास्थल से बोलेरो और बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है।

थानाध्यक्ष नेबुआ नौरंगिया दीपक सिंह ने बताया कि मौके से बोलेरो को कब्जे में लेकर मालिक का पता लगाया जा रहा है, अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking