News Addaa WhatsApp Group Join करें

नेबुआ नौरंगिया: ढोलहा के गुलहरिया में तीन बच्चों की मौत पर कमिश्नर का दौरा, स्वास्थ्य विभाग को सख्त निर्देश

Sanjay Pandey

Reported By:

Dec 1, 2025  |  7:35 PM

1,349 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नेबुआ नौरंगिया: ढोलहा के गुलहरिया में तीन बच्चों की मौत पर कमिश्नर का दौरा, स्वास्थ्य विभाग को सख्त निर्देश WhatsApp
Responsive image
  • लेप्टोस्पायरोसिस की पुष्टि, गांव में मेडिकल कैम्प, एहतियातन एम्बुलेंस तैनात
  • कमिश्नर ने विशेष सतर्कता के दिए निर्देश 

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील अंतर्गत ग्राम ढोलहा के गुलहरिया गांव में बीते दिनों बुखार से तीन मासूम बच्चों की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु के मामले को गंभीरता से लेते हुए मण्डलायुक्त अनिल ढींगरा ने डीआईजी एसएस चिनप्पा, जिलाधिकारी कुशीनगर महेंद्र सिंह तंवर एवं पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के साथ गांव में पीड़ित परिवार से मिलकर गांव में स्वास्थ्य विभाग द्वारा बीमारी से निपटने के लिए किए गए जरुरी इंतजाम तथा साफ- सफाई की बारीकी से जांच कर उपस्थित ग्रामीणों से स्वास्थ्य विभाग द्वारा गठित टीम द्वारा लगाए गए कैम्प में स्वास्थ्य परीक्षण व गांव में फैली बीमारी के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी प्राप्त किया। कमिश्नर ने जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर को टीम गठित करा इस बीमारी से ग्रसित अन्य स्थानों पर चिकित्सिक कैम्प लगवाने एवं जांच कराके आवश्यक इंतजाम कराए जाने के निर्देश दिए। 

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

नेबुआ नौरंगिया विकास खण्ड के ढोलहा गांव के गुलहरिया टोले पर लेप्टोस्पायरोसिस बीमारी की वजह से तीन बच्चों की मौत हो गई थी। सोमवार को मौके पर कमिश्नर सहित आलाधिकारियों की टीम गांव में पहुंचकर बीमारी व प्रसार के संबंध में बारीकी से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी ने आयुक्त को अवगत कराया कि सूचना मिलते ही मेडिकल टीम गांव पहुंची और 731 ग्रामीणों की घर-घर जाकर जांच की गई। डेंगू, मलेरिया एवं टायफाइड की रैपिड जांच की गई, जिसमें कोई भी पॉजिटिव केस नहीं मिला। साथ ही 18 बच्चों के रक्त सैंपल जांच के लिए गोरखपुर भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट अभी आना शेष है। सीएमओ ने बताया कि मृत बच्चों में से एक बच्ची खुशी के रक्त परीक्षण में लेप्टोस्पायरोसिस बीमारी की पुष्टि हुई है। इसी को देखते हुए गांव में मेडिकल किट का वितरण किया जा रहा है। वर्तमान में बुखार से पीड़ित सभी बच्चे सामान्य स्थिति में हैं। तीन बच्चों का इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर में चल रहा है। गांव में फिलहाल 24 घंटे तीन शिफ्टों में डॉक्टरों की ड्यूटी, एक एम्बुलेंस की तैनाती, एंटी-लार्वा स्प्रे और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया गया है।

लेप्टोस्पायरोसिस बीमारी के पशुओं से फैलने की संभावना को देखते हुए पशुपालन एवं कृषि विभाग का भी सहयोग लिया जा रहा है। आयुक्त अनिल ढींगरा ने स्थिति को अत्यंत गंभीर मानते हुए सीएमओ सहित सभी संबंधित अधिकारियों को पूरी सतर्कता रखने, किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने और सभी आवश्यक स्वास्थ्य व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के सख्त निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त आस पास के ग्रामों में भी इस प्रकार की घटना न हो इसके लिये चिकित्सा विभाग को विशेष रूप से हिदायत दी गई।

इस दौरान किसी भी आकस्मिक स्थिति हेतु सीएमओ द्वारा हेल्प लाइन नम्बर से संपर्क किये जाने की अपेक्षा की गई। इस दौरान पुलिस सहित विकास विभाग सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking