News Addaa WhatsApp Group

नेबुआ नौरंगिया: पिता ही निकला नाबालिग बेटी का क़ातिल

Sanjay Pandey

Reported By:

Nov 12, 2024  |  9:04 PM

17 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नेबुआ नौरंगिया: पिता ही निकला नाबालिग बेटी का क़ातिल
  • हत्या की घटना का खुलासा, संपत्ति के लिए सगे भाई पर लगा था बेटी की हत्या करने का आरोप

खड्डा/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौरंगिया ग्राम सभा के नौका टोला में 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी के गला काटकर हत्या किए जाने के मामले का पुलिस एवं स्वाट टीम ने खुलासा कर दिया है। दूसरे के फंसाने के उद्देश्य से बाप ही बेटी का क़ातिल निकला।

आज की हॉट खबर- एनएच-27 पर “रोड सेफ्टी” की आड़ में बड़ा खेल! (भ्रष्टाचार...

बीते 9 नवम्बर को नेबुआ नौरंगिया पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नौरंगिया के नौका टोला निवासी अमित सिंह पुत्र जयनरायण सिंह पटेल की बहन कक्षा 10वीं की छात्रा उम्र लगभग 16 वर्ष की बिस्तर पर गला रेतकर हत्या कर दी गयी।

सूचना पर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए थाना नेबुआ नौरंगिया पर मु.अ.सं. 511/2024 धारा 103 (1) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया। इस दर्दनाक घटना को देखते हुए पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने घटना के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर खुलासे के लिए निर्देश दिये गये थे। मंगलवार को थाना नेबुआ नौरंगिया व स्वाट की संयुक्त पुलिस टीम को इस मामले में बड़ी सफलता प्राप्त हुई।

और पिता ही बेटी की हत्यारा निकला। हत्या कारित करने वाले अभियुक्त (मृतका के पिता) जयनरायन पुत्र रामबरन साकिन नौरंगिया नौका टोला थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायालय भेज दिया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। अभियुक्त से पुछताछ में क़ातिल पिता जयनारायण ने कबूला कि दूसरे को फंसाने के लिए उसने घर के अन्य सदस्यों की छठ में जाने से मौका देखकर धारदार बकुआ से गला काटकर छोटी बेटी की हत्या कर दी। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह एवं प्रभारी स्वाट टीम उप निरीक्षक आलोक यादव मय टीम शामिल रही।

संबंधित खबरें
दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस की सफलता
दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस की सफलता

कुशीनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा…

तमकुहीराज पुलिस ने 73 अदद अवैध देशी शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
तमकुहीराज पुलिस ने 73 अदद अवैध देशी शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब की बिक्री, निष्कर्षण एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…

आगामी त्योहारों को लेकर तरयासुजान थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न
आगामी त्योहारों को लेकर तरयासुजान थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न

कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना परिसर में गुरुवार को आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking