News Addaa WhatsApp Group

नेबुआ नौरंगिया: सेखुईं नहर किनारे झाड़ियों में मिली अज्ञात युवती का शव, पुलिस जांच में जुटी

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 23, 2025  |  12:26 PM

94 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नेबुआ नौरंगिया: सेखुईं नहर किनारे झाड़ियों में मिली अज्ञात युवती का शव, पुलिस जांच में जुटी
  • झाडियों में मिली अज्ञात युवती का शव, पहनावे के आधार पर पुलिस कर ही शिनाख्त की कोशिश
  • गुरूवार की सुबह झाड़ियों में शव देखकर जुटे लोग 

खड्डा, कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के झुलनीपुर-पड़रौना नहर मार्ग पर सेखुईं गांव के सामने नहर के झाड़ियों में एक 27 वर्षीय युवती का शव देखकर गुरुवार की सुबह लोगों में सनसनी फ़ैल गई। मौके पर काफी संख्या में लोग जुट गए, सूचना पर पहुंची नेबुआ नौरंगिया की पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने मौके से सभी साक्ष्यों को जुटाने सहित शव को पहचान हेतु पोस्टमार्टम हाउस भेज कार्रवाई में जुटी हुई है।

आज की हॉट खबर- “दरोगा की दबंगई कैमरे में कैद, पीड़ित को दी गालियां—वीडियो...

गुरुवार की सुबह सेखुई नहर पुल के समीप मुख्य नहर सड़क किनारे झाड़ियों में एक 27 वर्षीय युवती का शव देखकर सुबह टहलने निकले लोग देखकर सन्न रह गये। खबर आम होते ही लोग देखने के लिए जुट गए। सूचना मिलने पर नेबुआ नौरंगिया के थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह मय फोर्स घटना स्थल पर पहुंच गए और घटना के पीछे कारणों का गहनता से जांच करते हुए शिनाख्त करने की कोशिश की फिलहाल शव का पहचान नहीं हो सका है। युवती के शरीर पर बैंगनी रंग का प्रिंटेड समीज और नीचे काले रंग की लैगी पहने हुए है तथा गले में गुलाबी रंग का दुपट्टा है।

पुलिस शव को शिनाख्त के लिए पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है और शिनाख्त एवं घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। कुशीनगर पुलिस ने युवती के शव के पहचान के लिए भी सार्वजनिक इश्तहार जारी किया है।

संबंधित खबरें
विशुनपुरा : वांछित आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी अभिरक्षा में
विशुनपुरा : वांछित आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी अभिरक्षा में

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

“दरोगा की दबंगई कैमरे में कैद, पीड़ित को दी गालियां—वीडियो वायरल”
“दरोगा की दबंगई कैमरे में कैद, पीड़ित को दी गालियां—वीडियो वायरल”

कुशीनगर। जनपद में पुलिस अधीक्षक की सख्ती के बावजूद कुछ पुलिसकर्मी अपनी कार्यशैली से…

देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत 5 गिरफ्तार
देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत 5 गिरफ्तार

कुशीनगर। क्षेत्राधिकारी कसया के नेतृत्व में कसया पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ…

5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कुशीनगर। जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking