News Addaa WhatsApp Group

कन्या पूजन के साथ संपन्न हुआ नव दिवसीय नव रात्रि अनुष्ठान; माता रानी की आरती किए भाजपा युवा तुर्क नेता निलय सिंह

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 4, 2022  |  4:39 PM

1,350 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कन्या पूजन के साथ संपन्न हुआ नव दिवसीय नव रात्रि अनुष्ठान; माता रानी की आरती किए भाजपा युवा तुर्क नेता निलय सिंह
  • ब्यूरो कार्यालय पर हुआ कार्यक्रम

सलेमगढ़/कुशीनगर । शारदीय नवरात्रि की नवमी के अवसर पर मंगलवार की देर शाम तक जनपद के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बने पंडालों में मां दुर्गा की पूजा अर्चना की गई। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मां की आरती,कन्या पूजन के साथ कन्या पूजन का कार्यक्रम होता रहा। साथ ही मां दुर्गा के जयकारे से पंडाल गूंज उठे। मां दुर्गा की आरती के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया गया।

आज की हॉट खबर- अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16...

नौ दिनों तक चलने वाले नवरात्र पर्व में वैसे तो हर दिन भक्तों की भीड़ रहती है, लेकिन नवमी को पंडालों में स्थापित प्रतिमाओं की विधिवत पूजा के बाद कन्या पूजन होता है, पंडाल जयकारे से गूंज उठते हैं। इस वर्ष ब्यूरो कार्यालय पर मां दुर्गा का नव रात्रि के नव दिवसीय अनुष्ठान का कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसका यजमान ब्यूरो प्रमुख सुरेन्द्र नाथ दिवेदी सप्तानिक रहे। वही आचार्य शत्रुध्न पांडेय ने नव दिन मां जगत जननी की विधवत पूजन पाठ कराया।मंगलवार को नवमी के अवसर हवन हुआ तो वही नव कन्याओं की पूजन और उनको भोजन करा कर सबके लिए आशीर्वाद की कामना की गई।

ब्यूरो कार्यालय में पधारे भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय युवा वर्ग के धड़कन,आम लोगो की आवाज युवा तुर्क नेता निलय कुमार सिंह ने मां जगदम्बा की आरती उतारी वही मां आदि शक्ति से सभी को मनोरथ पूरा करने की मां से अर्जी लगाई।तथा प्रसाद वितरण किया।

नव दिवसीय अनुष्ठान के यजमान वरिष्ठ पत्रकार ब्यूरो प्रमुख सुरेन्द्र नाथ दिवेदी द्वारा बाबू निलय कुमार सिंह को माला पहनाकर मां को प्रसाद को ग्रहण कराया गया। इस मौके पर आचार्य शत्रुधन पांडेय, पत्रकार जयप्रकाश कुशुवाह, ब्यवासाई राजू रोनियार, उमेश चौरसिया, सुजीत गुप्ता के साथ अन्य उपस्थित थे।

संबंधित खबरें
अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16 फरवरी को विराट दंगल का महाकुंभ
अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16 फरवरी को विराट दंगल का महाकुंभ

तमकुहीराज,कुशीनगर। ग्रामीण खेल संस्कृति की पहचान और पारंपरिक अखाड़ा परंपरा का प्रतीक दंगल न…

नहर में मिला बुजुर्ग का शव देखकर मची सनसनी
नहर में मिला बुजुर्ग का शव देखकर मची सनसनी

बजहीं गांव निवासी सुकई प्रसाद के रूप में पहचान खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा…

कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर स्वर्णकार से लाखों की लूट
कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर स्वर्णकार से लाखों की लूट

कुशीनगर। नेबूआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर…

कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश

कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking