मथौली बाजार/कुशीनगर। विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय -मंगलपुर में शनिवार को राष्ट्रीय विधिक सेवा जागरूकता रैली निकाली गई। विद्यालय के बच्चों को राष्ट्रीय विधिक सेवा जागरूकता दिवस पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मोलई प्रसाद प्रजापति ने कहा कि देश के सभी सम्मानित नागरिकों के लिए निष्पक्ष एवं न्याय प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 9 नवंबर को राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस मनाया जाता है।
राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस की सर्वप्रथम शुरुआत पहली बार 1995 में भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा समाज के गरीब और कमजोर वर्गों के लोगों के सहायता और समर्थन पैदा करने के लिए की गई थी।
विद्यालय में उक्त अवसर कुछ छात्र एवं छात्राओं के द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग किया गया। इस दौरान प्रेमसागर, श्रीमती कृतिलता गौतम, अरविन्द, श्रीमती आशा सिंह, श्री उमेश सिंह आदि मौजूद रहे।
कुशीनगर । श्रावण मास के सोमवार को सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए उत्तर…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के चखनी खास गांव में शनिवार देर शाम…
कुशीनगर । जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तरयासुजान…
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सिधरिया नाले में डूबीं थी तीन बच्चियां खड्डा कुशीनगर।…