कसया। गुरुवार देर रात को मां मैनपुर कोटेश्वरी देवी मंदिर में निशा पूजा भव्य तरीके से सम्पन्न हुआ। इस दौरान मां के दर्शन को जिले के दूर दराज से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। शारदीय नवरात्रि के अष्टमी तिथि को मां मैनपुर कोटेश्वरी मंदिर में मां का भव्य श्रृंगार किया गया उसके उपरांत विधी विधान पूर्वक पूजन अर्चना किया गया। हजारों भक्तों ने मां दुर्गा के कालरात्रि स्वरूप की पूजा अर्चना कर आरती उतारी व मां दुर्गा से आशीर्वाद मांगा। मान्यता है कि निशा पूजा में भाग लेने वाले भक्तों की मां मैनपुर कोटेश्वरी मनोकामनाएं पूर्ण करती है।
कुशीनगर से 12 किमी पूरब-दक्षिण दिशा में खौवा व बाड़ी नदी के बीच स्थित मैनपुर कोट मंदिर से लोगों की गहरी आस्था जुड़ी है। यह एक आध्यात्मिक व पौराणिक स्थल के रूप में सर्वमान्य है।यहां बारहों महीने श्रद्धालुओं के आने-जाने का सिलसिला चलता रहता है।
सकुशल संपन्न हुई निशा पूजा,पुलिस रही मुस्तैद।
गुरुवार की रात निशा पूजा में हजारों भक्त मां मैनपुर कोटेश्वरी देवी मंदिर पहुंचे। इस दौरान पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही।
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…
कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…