सपहा/कुशीनगर। बुधवार को नगर पालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड नंबर 3 संत गाडगे नगर (सपहा) स्थित एल1 कोविड अस्पताल (सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र) का नोडल अधिकारी पी. गुरुप्रसाद ने निरीक्षण कर कमियों को मुख्य चिकित्साधिकारी कुशीनगर को तत्काल दूर करने का निर्देश दिया।तथा वहां के कर्मचारियों को साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश भी दिया।
यहां पहुंचते ही सबसे पहले नोडल अधिकारी ने ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया और मुख्यचिकित्साधिकारी से कहा कि अगर यहां ऑक्सीजन ज्यादा उत्पादन होता है और खपत कम हो तो ऐसी स्थिति में इसे जिले के अन्य अस्पतालों में पहुंचाने की व्यवस्था करें इसके लिए यदि धन की कमी होती है इसे हमें लिखित बतावें ऑक्सीजन प्लांट चलाने हेतु स्थाई कर्मचारी न होने की जानकारी होने पर सीएमओ से तत्काल इसकी व्यवस्था करने की हिदायत दी।उसके बाद आईसीयू वार्ड,पीकू वार्ड,जनरल वार्ड,ओमिक्रोन वार्ड,एमरजेंसी वार्ड समेत अन्य सभी वार्डो का निरीक्षण किया,वार्ड निरीक्षण में वेंटिलेटर न लगे होने पर सीएमओ से तत्काल लगवाने के लिए निर्देशित किया साथ ही आवश्यकता से अधिक कंसेंट्रेटर की जानकारी होने पर सीएमओ को अन्य आवश्यकता वाले अस्पतालों में भेजने को कहा अस्पताल में हो रहे कोविड टीकाकरण की जानकारी ली व ऑनलाइन पेंडिंग को तत्काल डाटा फीड करने को कहा।ओमीक्रोन के दृष्टिगत अधिकांश तैयारियां संतोषजनक मिलने पर संतोष जताते हुए जिला प्रशासन के प्रयास को सराहा शेष कुछ कमियों को तत्काल पुरा करने का निर्देश दिया।
इस दौरान जिलाधिकारी कुशीनगर एस राजलिंगम,उपजिलाधिकारी कसया वरूण कुमार पांडेय,मुख्यचिकित्साधिकारी सुरेश पटारिया,प्रभारी अधीक्षक यूसुफ अली,डॉ आरिफ अली,डा.नेहा रानी,डा.पी.के.सत्यार्थी, लेखपाल ब्रजेश मणि त्रिपाठी, कालिन्दीकला यादव, सरोज पाठक, बशीर अहमद,अशोक कुमार,अरुण कुमार,रामनाथ आदि उपस्थित रहे।
टीकाकरण का भी निरीक्षण: इसके अलावा सपहा सी.एच.सी से वापस लौटते समय नोडल अधिकारी अपनी पुरी टीम के साथ विकास खंड कसया के ग्राम खेसारी गिदहा में चल रहे टीकाकरण का भी निरीक्षण किया तथा उपस्थित लोगों को टीकाकरण कराने के लिए जागरूक किया।
कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…
कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…
बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…
रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…