News Addaa WhatsApp Group Join करें

जनपद के नोडल अधिकारी ने किया कुबेरस्थान थाना का आकस्मिक निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 6, 2021  |  5:09 PM

1,384 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
जनपद के नोडल अधिकारी ने किया कुबेरस्थान थाना का आकस्मिक निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश! WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । सोमवार को शासन द्वारा नियुक्त जनपद के नोडल अधिकारी पी0 गुरु प्रसाद (प्रबन्धक निदेशक, राज्य विद्यूत उत्पादन निगम व पारेषण निगम उ0प्र0) द्वारा जिलाधिकारी एस राज लिंगम व पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल के साथ थाना कुबेरस्थान का आकस्मिक निरीक्षण किया गया एवं निरीक्षण के पश्चात निम्न निर्देश जारी दिये।

निरीक्षण के क्रम में महिला संबन्धी अपराध थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर , त्यौहार रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, हत्या से सम्बन्धित रजिस्टर, थाना समाधान दिवस रजि0, सम्मपुर्ण समाधान दिवस रजि0 व बीट सूचना रजिस्टर तथा अन्य अभिलेखों का अवलोकन करते हुये आवश्यक दिशा- निर्देश दिया।
साथ ही बीट बुक का निरीक्षण कर बीट अधिकारी , कर्मचारीयों से वार्तालाप कर उचित मार्ग दर्शन दिये। जनसुनवाई से सम्बन्धित शिकायती प्रार्थना पत्र के निस्तारण की समीक्षा की ,महिला हेल्प डेस्क की समीक्षा के साथ महिला पुलिस कर्मियों को फरियादियों से अच्छे व्यवहार करने व उनकी समस्याओं को सुनकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु दिशा निर्देश दिये ।जन सुचना जनजनसुनवाई से सम्बन्धित शिकायती प्रार्थना पत्र व पीली पर्ची के संबंध में निस्तारण की समीक्षा किया।

इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल द्वारा स्वंय थाना परिसर में भ्रमण कर निम्न आवश्यक दिशा -निर्देश दिये। उन्होंने लावारिस वाहन माल की सूचि बनाकर निलामी प्रक्रिया के प्रस्ताव प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया ,जमीन संबंधी विवाद के सभी प्रकरणों को ,भूमि विवाद रजिस्टर में भूमि विवाद का संक्षिप्त विवरण अंकित करें।भूमि विवाद प्रकरण में पाबन्द का कार्यवाही करें,भूमि विवाद रजिस्टर की वर्तमान स्थिति अंकित कर दिनांक 10.09.2021 को दिन शुक्रवार की शांम को अपने समक्ष प्रस्तुत करने की बात कही।साथ ही थाना समाधान दिवस व सम्मपुर्ण समाधान दिवस संबंधी प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण ,शस्त्र लाईसेन्स धारकों की सूचि का शस्त्र बाबु से मिलान कराकर अद्यवधि करें।सभी पुलिस कर्मियों को मानक के अनुसार वर्दी धारण करने तथा टर्नआउट उच्च कोटि का रखने के लिए निर्देशित किया गया ।.अपराधियों पर सतत निगरानी हेतु बनायी गयी ईगल टीम की समीक्षा की गयी। पूर्व निर्धारित 10 बिन्दूओं(एचएस, टाप-10, एक्टिव लिस्ट व विगत 03 वर्षों में जेल से छूटे अपराधियों आदि) का चौकी /हल्कावार लिस्ट बनाकर निगरानी रखने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking