News Addaa WhatsApp Group

मनोनीत सभासद नीरज सिंह बिट्टू ने पडरौना बस स्टेशन को बेहतर बनाने के लिए, परिवहन मंत्री को लिखा पत्र

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

May 6, 2022  |  3:44 PM

898 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मनोनीत सभासद नीरज सिंह बिट्टू ने पडरौना बस स्टेशन को बेहतर बनाने के लिए, परिवहन मंत्री को लिखा पत्र

कसया/कुशीनगर। शुक्रवार को नगर पालिका परिषद पडरौना के मनोनीत सभासद नीरज सिंह बिट्टू ने पडरौना बस स्टेशन के जीर्णोद्धार व बेहतर बनाने के लिए परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को मांग पत्र सौपा ,पत्र मे मनोनीत सभासद नीरज सिंह बिट्टू ने कहा है कि वर्ष 1994 में देवरिया जिले से अलग होकर पडरौना के नाम एक नए जनपद का सृजन किया गया,जिसे बाद में बदलकर कुशीनगर कर दिया गया,करीब 44 लाख की आबादी वाले इस जिले का सबसे पुराना पडरौना शहर है,यहां से बिहार बॉर्डर भी नजदीक है और पडरौना कारोबार के लिहाज से भी सबसे बेहतर जगह है।पड़ोसी प्रांत बिहार के लोगों का हर दिन पडरौना में आना-जाना लगा रहता है।यातायात के लिहाज से पडरौना से गुजरी रेल लाइन करीब 128 साल पुरानी है और ब्रिटिश हुकूमत के दौरान कप्तानगंज-थावे रेलखंड के साथ-साथ पडरौना रेलवे स्टेशन की स्थापना की गई थी,गोरखपुर समेत अन्य जगहों को जाने के लिए पडरौना में पांच दशक पुराना एक बस स्टेशन भी है। पडरौना बस डिपो का दर्जा भी वर्ष 2010 में मिल चुका है,जनपद कुशीनगर के सबसे पुराने शहर में सबसे पुराना बस स्टेशन आज भी उसी हाल में पड़ा है। इस बस स्टेशन के बाद बने कसया बस अड्डा को एक नया और बेहतर रूप भाजपा सरकार में ही मिला है, लेकिन पडरौना बस स्टेशन आज भी उपेक्षित है। बरसात के समय में बस स्टेशन परिसर तालाब की तरह नजर आता है।यात्री बस स्टेशन में जाने की बजाय चौराहे से ही बस में बैठते हैं। मुख्य द्वार पर लोहे का गेट भी नहीं
है।

आज की हॉट खबर- पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क...

इस वजह से रात के वक्त शरारतीतत्वों का भी यह अड्डा बन जाता है। बैठने के लिए शेड तक नहीं है और पीने योग्य पानी कीभी व्यवस्था नहीं है। लोगों में इस बात को लेकर नाराजगी भी रहती है कि पडरौना के बाद बने स्टेशन को बेहतर ढंग से सजाया और संवारा गया है,लेकिन पडरौना बस स्टेशन के साथ आज भी भेदभाव किया जा रहा है।जनहित से जुड़े इस पत्र पर विचार करते हुए पडरौना बस स्टेशन के जीर्णोद्धार की पहल करें ताकि उपेक्षित पड़े पडरौना बस स्टेशन को बेहतर बनाया जा सके और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सके उक्त बातें अपने पत्र मे नगर पालिका परिषद पडरौना के मनोनीत सभासद नीरज सिंह बिट्टू ने लिखी है…..अब देखा जाये?

संबंधित खबरें
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking