News Addaa WhatsApp Group

UP: अब दरोगा जी का नहीं होगा इंतजार, सिपाही और हेड कांस्टेबल करेंगे छोटे मुकदमों की जांच! डीजीपी ने दिया आदेश

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 19, 2021  |  1:26 PM

1,206 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: अब दरोगा जी का नहीं होगा इंतजार, सिपाही और हेड कांस्टेबल करेंगे छोटे मुकदमों की जांच! डीजीपी ने दिया आदेश

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अब यूपी पुलिस विभाग के सिपाही और हेड कांस्टेबल के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी आने वाली है. दरअसल, डीजीपी की मेरठ में हुई समीक्षा बैठक के दौरान भारी मात्रा में लंबित मामलों के जल्द निस्तारण के लिए जांच और छोटे मुकदमों में सबूत जुटाने का काम कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल को सौंपा जाएगा. इससे दरोगा के ऊपर से भी काम का बोझ थोड़ा हल्का होगा. यह निर्णय लंबित मामलों के जल्द निस्तारण के लिए लिया जा रहा है। डीजीपी ने इसको लेकर हरी झंडी दे दी है।

आज की हॉट खबर- अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16...

शिकायतों का जल्दी होगा निस्तारण

डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि बीट कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल अपने इलाके की स्थिति से वाकिफ हैं और वहां क्या हो रहा है, सब जानते हैं। चूंकि शिकायतों का लगातार दबाव बढ़ता रहता है और इनके निस्तारण में ज्यादा समय लगता है, इसलिए सिपाही और हेड कांस्टेबल को भी जिम्मेदारी देनी चाहिए।

इस तरह से शिकायतों पर पीड़ित को तुरंत रिस्पांस मिलेगा और समाधान भी होगा। साथ ही बीट कांस्टेबल व हेड कांस्टेबल ही कोई बड़ा विवाद हुआ तो इसके लिए जिम्मेदार भी होंगे। व्यवस्था को जल्द ही शुरू किया जाएगा।ad5

संबंधित खबरें
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…

गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर

भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking