News Addaa WhatsApp Group Join करें

अब किसानों पर चढ़ने लगा सियासी रंग,खेत और चौपालों पर बनने लगी सरकारें

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 19, 2022  |  10:16 AM

722 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अब किसानों पर चढ़ने लगा सियासी रंग,खेत और चौपालों पर बनने लगी सरकारें

कुशीनगर । चुनावी बयार की रंग अब धीरे -धीरे ग्रामीण इलाकों में भी चढ़ने लगा है। सर्द के मौसम में खेत से लेकर चौपालों पर किसान चुनावी चर्चा करते देखे जा रहे है। औऱ सरकारे बनने बिगड़ने लगी है।
किसान कहते है कि समस्या से छुटकारा और गांव का जो विकास करेगा, अबकी उसे ही चुनना है । खेत की पगडंडियों से लेकर चौपालों में सियासी रंग घुल गया है। खेतों में फसल की रखवाली करने वाले व अन्य काम करते किसान बनते बिगड़ते चुनावी समीकरणों पर चर्चा कर रहे है।

आपके लिए और..- शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त...

कौन किस दल का प्रत्याशी रहेगा और कौन दल सरकार बनाएगा, किसान इस पर खुलकर बात करते नजर आ रहे है। कभी कभी चुनावी बहस इतनी जोरदार हो जाती है कि कई लोगो को हस्तक्षेप करना पड़ता है। अपने खेतों में गन्ना की कटाई करते समय किसान बैठकर हंसी ठहाकों के बीच चुनावी चर्चा करते देखे जा रहे है। यहां तक कि रात के समय फसलो की रखवाली करने वाले किसानों को अब झपकी नहीं लग रही है। चुनावी बहस में किसानों की रातें कट रही है। कोरोना के चलते जनसभाओं और प्रचार करने पर लगी रोक को भी किसान ठीक बता रहे है। किसानों की माने तो वह ऐसे नेता को चुनेंगे जो समस्याओं से छुटकारा दिलाए और गांव को विकास की धारा से जोड़े। किसान किस दल से कौन प्रत्याशी रहेगा, किस की किससे जबर्दस्त टक्कर होगी इस पर सुबह से लेकर देर शाम तक चर्चाएं कर रहे है। चौपालों पर जहां अलाव के सहारे बैठे किसान बात करते है तो वहीं खेतो की पगडंडियों और मचानों पर चर्चा हो रही है। देखा गया है कि ग्रामीण इलाकों का माहौल पूरी तरह से चुनावी रंग में रंगा नजर आ रहा है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा/कुशीनगर। कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में दर्ज…

ग्राम प्रधानों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी
ग्राम प्रधानों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी

प्रधानों को अनावश्यक रूप से दौड़ाने अथवा उनके कार्यों में बाधा उत्पन्न करने पर…

खुले में मीट काटने वालों की अब खैर नहीं! नगर पालिका फिर जारी करेगी नोटिस, भारी जुर्माने की तैयारी
खुले में मीट काटने वालों की अब खैर नहीं! नगर पालिका फिर जारी करेगी नोटिस, भारी जुर्माने की तैयारी

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका परिषद हाटा क्षेत्र में खुले में पशुओं को काटकर मांस…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking