News Addaa WhatsApp Group

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बच्चों सहित अभिभावकों को किया गया जागरूक

अनिल पाण्डेय

Reported By:

Apr 11, 2025  |  7:26 PM

70 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बच्चों सहित अभिभावकों को किया गया जागरूक

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शत् प्रतिशत नामांकन को लेकर निपुण भारत मिशन के अंतर्गत सूचना प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित स्कूल चलो अभियान के क्रम में जनपद में लखनऊ से आई हुई टीम द्वारा स्कूली बच्चों के साथ मिलकर नुक्कड नाटक ” बुनियाद ” के माध्यम से अभिभावकों को जागरूक करते हुए प्राथमिक विद्यालयों में अपने बच्चों का नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया गया I

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

विदित हो ? कि 11 अप्रैल शुक्रवार को विकास खंड कप्तानगंज के न्याय पंचायत पेमली अंतर्गत मुण्डेरा में स्थित कम्पोजिट विद्यालय पर लखनऊ से चलकर आए हुए दिव्यांशु सिंह एवं उनकी टीम द्वारा स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों व शिक्षकगणों को साथ लेकर नुक्कड़ नाटक बुनियाद का मंचन किया गया I नाटक के माध्यम से बच्चों के प्रति अभिभावकों को जागरूक करते हुए प्राइवेट स्कूलों के द्वारा बच्चों की शिक्षा के प्रति बढ़ते हुए भार और उसके परिणाम एवं बच्चों की शिक्षा पर ज्यादा ध्यान दिए जाने सहित सरकारी स्कूलों में मिलने वाली सुविधाओं के साथ योग्य एवं अपने विषय के अनुभवी शिक्षकों के द्वारा तमाम पहलुओं को दर्शाता हुआ प्रस्तुत यह नाटक वहाँ पर उपस्थित अभिभावकों को सोचने पर विवश कर दिया I विद्यालय में नाटक का मंचन कर रहे दिव्यांशु सिंह, माया सिंह, जूली निगम, भूवेश ने विद्यालय में अभिनय व संवाद से उपस्थित लोगों के मन को मोह लिया I

इस दौरान प्रधानाध्यापक विनोद कुमार ओझा, गंगेश्वर त्रिपाठी, मनोज कुमार मद्धेशिया, ममता विश्वकर्मा, दयाशंकर सिंह, ग्राम प्रधान जटाशंकर सिंह सहित तमाम अभिभावक व गणमान्य लोग उपस्तिथत रहे I

संबंधित खबरें
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking