News Addaa WhatsApp Group

न्यू ईयर की आहट, शराब माफिया की हलचल,कुशीनगर पुलिस ने तोड़ी तस्करों की कमर

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 14, 2025  |  5:00 AM

2,783 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
न्यू ईयर की आहट, शराब माफिया की हलचल,कुशीनगर पुलिस ने तोड़ी तस्करों की कमर

कुशीनगर। बिहार में पूर्ण शराबबंदी और आगामी न्यू ईयर के मद्देनज़र शराब माफिया एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं। ऊंचे दामों पर शराब खपाने और जश्न से पहले भंडारण की नीयत से तस्कर हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब की खेप बिहार पहुंचाने में जुटे हैं। हालांकि यूपी के सीमावर्ती जनपद कुशीनगर में पुलिस की मुस्तैदी ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया है।

आज की हॉट खबर- -लगातार दसवीं बार अध्यक्ष पद पर धुव्र शर्मा तो चौथी...

बीते दिनों यूपी और बिहार में हुई लगातार बरामदगी यह साफ इशारा करती है कि न्यू ईयर को लेकर शराब तस्करी का नेटवर्क तेजी से सक्रिय हुआ है। बावजूद इसके, कुशीनगर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान में एक के बाद एक बड़ी कार्रवाई कर तस्करों की कमर तोड़ी जा रही है।

सूत्रों की मानें तो शराब तस्करों ने अपने तरीकों में बदलाव किया है। अब लग्जरी कारों और बड़े वाहनों के जरिए शराब की खेप ढोई जा रही है, ताकि शक न हो और पुलिस की नजर से बचा जा सके। लेकिन पुलिस की पैनी नजर के आगे तस्कर ज्यादा देर तक टिक नहीं पा रहे हैं। गिरफ्तारी और बरामदगी का सिलसिला लगातार जारी है।

संडे स्पेशल पड़ताल में यह तथ्य सामने आया कि 10 दिसंबर को कुशीनगर जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस चौकी डीबनी बंजारावा के प्रभारी अवनीश कुमार सिंह ने एक लग्जरी कार से करीब दो लाख रुपये से अधिक मूल्य की हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद की थी।
इसी तरह, ठीक एक दिन पहले भी एक अन्य लग्जरी कार को पकड़ा गया था, जो बिहार में शराब की खेप पहुंचाकर वापस पंजाब की ओर जा रही थी।

इतना ही नहीं, शराब तस्करी का नेटवर्क केवल यूपी तक सीमित नहीं है। 11 दिसंबर को गोपालगंज (बिहार) पुलिस ने कटेया थाना क्षेत्र में एक ट्रक से हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद कर तस्करों के नेटवर्क को उजागर किया।

जैसे-जैसे न्यू ईयर नजदीक आ रहा है, शराब माफिया की गतिविधियां भी तेज होती जा रही हैं। ऊंचे दामों का लालच तस्करों को अभी से बिहार में शराब का भंडारण करने के लिए उकसा रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि कड़ी निगरानी के बावजूद कुछ तस्कर चोरी-छिपे अपने मंसूबों में सफल भी हो जा रहे हैं।

बोली पुलिस…!

इस पूरे मामले पर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा हैं कि “किसी भी कीमत पर जिले की सीमा से अवैध कारोबार नहीं होने दिया जाएगा। शराब तस्करों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। न्यू ईयर को देखते हुए वाहनों की जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। ठंड के मौसम में रात्रि गश्त तेज की गई है और संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की सघन चेकिंग की जा रही है।”

 

कुल मिलाकर, न्यू ईयर के जश्न से पहले जहां शराब माफिया अपनी चालें चल रहे हैं, वहीं कुशीनगर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। आने वाले दिनों में तस्करों के खिलाफ और भी कड़ी कार्रवाई के संकेत मिल रहे हैं।

संबंधित खबरें
आईपीएल चीनी मिल 29.77 लाख कुंतल पेराई कर हुई बंद
आईपीएल चीनी मिल 29.77 लाख कुंतल पेराई कर हुई बंद

वर्तमान सत्र में कुल 133 दिन चली गन्ना फैक्ट्री, 29.77 लाख कुंतल गन्ने की…

हवन और पूजन सहित विशाल भंडारे के साथ रुद्र महायज्ञ हुआ संपन्न 
हवन और पूजन सहित विशाल भंडारे के साथ रुद्र महायज्ञ हुआ संपन्न 

बोदरवार,कुशीनगर : – क्षेत्र के ग्राम सभा भलुही में ग्रामीणों द्वारा आयोजित नौ दिवसीय…

-लगातार दसवीं बार अध्यक्ष पद पर धुव्र शर्मा तो चौथी बार मंत्री पद पर सत्यप्रकाश रावत हुये निर्वाचित
-लगातार दसवीं बार अध्यक्ष पद पर धुव्र शर्मा तो चौथी बार मंत्री पद पर सत्यप्रकाश रावत हुये निर्वाचित

पड़रौना,कुशीनगर। रविवार को सीएमओ सभागार में बेसिक हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन की जनपद ईकाई का…

“चौपाल से चौक तक मिशन शक्ति का संदेश: तरयासुजान पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक”
“चौपाल से चौक तक मिशन शक्ति का संदेश: तरयासुजान पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक”

कुशीनगर। महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तरयासुजान पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking