खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खंड के ग्रामसभा करदह हरिजन बस्ती में शुक्रवार को विश्व पृथ्वी दिवस पर वनकर्मियों द्वारा पौधरोपण कर बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया।
वनक्षेत्राधिकारी बीके यादव की अगुवाई में शुक्रवार को खड्डा ब्लाक क्षेत्र के करदह में हरिजन बस्ती में सहजन व फलदार बृक्षों का रोपण किया गया। वनक्षेत्राधिकारी श्री यादव ने बच्चों को पौधों के संरक्षण का संकल्प दिलाते हुए कहा कि जो भी पौधे को लगावें, उसे पेड़ बना दो सिर्फ कोरमपूर्ती के लिए नही। जो आपका लगाया पौधा पेड़ बनेगा तो उससे ऑक्सीजन मिलेगा और प्रदूषण कम होगा, जिससे सब स्वस्थ रहेंगे।
इस दौरान वनदरोगा रमेश गुप्ता, लक्ष्मण प्रसाद, राकेश कुमार, इन्द्रजीत यादव, शम्भू नाथ गिरी, रामप्रवेश सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
कुशीनगर। साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कुशीनगर पुलिस को एक…
कुशीनगर। अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई कर रही तमकुहीराज पुलिस को एक और…
कुशीनगर। जनपद के कसया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई,…
रील बनाती लड़की के कैमरे में कैद हुआ बाइक चोर, वीडियो वायरल होने के…