News Addaa WhatsApp Group Join करें

22 नवंबर को गोरखपुर में जेपी नड्डा बूथ अध्यक्षों को देंगे जीत के टिप्स, पडरौना विधानसभा के सभी 418 बूथ अध्यक्ष जाएंगे गोरखपुर!

Farendra Pandey

Reported By:

Nov 21, 2021  |  5:29 PM

565 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
22 नवंबर को गोरखपुर में जेपी नड्डा बूथ अध्यक्षों को देंगे जीत के टिप्स, पडरौना विधानसभा के सभी 418 बूथ अध्यक्ष जाएंगे गोरखपुर! WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 22 नवंबर को गोरखपुर के चम्पा देवी पार्क में गोरखपुर क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे । इस बैठक में शामिल होने के लिए पडरौना विधानसभा के सभी 418 बूथ अध्यक्ष भी गोरखपुर जाएंगे।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

यह बातें भारतीय जनता पार्टी के पडरौना विधानसभा प्रभारी जितेंद्र राव ने रविवार को पार्टी कार्यालय पर सम्मेलन की तैयारियों के लिए आहूत मण्डल अध्यक्ष और मण्डल प्रभारियों की बैठक में कहा।उन्होंने कहा किबूथ जीता तो चुनाव जीतने के मूल मंत्र के साथ भाजपा आलाकमान ने अब क्षेत्रवार बूथ अध्यक्ष के स्तर पर जाकर चुनावी तैयारियों का जायजा लेने का फैसला किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पार्टी के चुनावी अभियान से जुड़ी महत्वपूर्ण ईकाई यानी बूथ अध्यक्ष के साथ बैठक करेंगे। जिसमें गोरखपुर क्षेत्र के सभी बूथ अध्यक्षों को चुनावी तैयारियों की समीक्षा बैठक के लिए बुलाया गया है। पडरौना विधानसभा के सभी बूथ अध्यक्षों को सम्मेलन के लिए प्रवेशिका उपलब्ध कराई गई है। सभी बूथ अध्यक्ष अपने अपने मण्डल अध्यक्ष और मण्डल प्रभारियों के साथ निर्धारित समय और स्थान पर उपलब्ध वाहनों से सम्मेलन में भाग लेने के लिए जाएंगे। इस अवसर पर जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल,मण्डल प्रभारी दीपलाल भारती, विजयलक्ष्मी मिश्र,मण्डल अध्यक्ष बिपिन बिहारी मिश्र,महेश रौनियार,राधेश्याम गुप्ता,हरिओम कुशवाहा,मण्डल महामंत्री देवेश मिश्र आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking