कसया/कुशीनगर । कसया -रामकोला मार्ग जगह जगह पूरी तरह से टूट कर गढ्ढे में तब्दील हो गया है,मार्ग पर बने गढ्ढे में गिर कर प्रतिदिन दर्जनों लोग गम्भीर रूप से घायल हो रहे हैं l इस सम्सया को लेकर अहिरौली राजा में पूर्व जिला पंचायत सदस्य राधेश्याम जयसवाल के नेतृत्व में ग्रामीणों के एक समूह ने सड़क में लगे पानी में खड़ा होकर प्रदर्शन किया और बिभाग और जिला प्रशासन को चेताया कि अगर विभाग अभिलम्ब मार्ग का मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया तो हम लोग सड़क पर उतर कर आन्दोलन के लिए बाध्य होंगे,जिसकी पूरी जिम्मेदारी सम्बंधित बिभाग और जिला प्रशासन की होगीl
बताते चले कि उक्त सड़क कसया से रामकोला तक पूरी तरह से टूट कर गढ्ढे में तब्दील हो गया है तथा सड़क पर जगह जगह बड़े -बड़े गड्ढे बन गये है जिससे बरसात का पानी लगने से राहगीर मोटरसाइकिल लेकर उसमें गिर कर गम्भीर रूप से चोटिल हो जा रहे हैं l ग्रामीण अमित मदेशिया,नितिश गोड,मुकेश गोंड,अशोक जयसवाल, पिंटू गुप्ता,बिबेक मद्धेशिया,राजकुमार,सन्नी, बड़े जयसवाल ,काजु कुमार,बिशाल मद्धेशिया,अफरोज आलम,कमलेश पटेल,सुरेश यादव,रमेश कुमार,सेराज, कन्हैया लाल,नंदन,उमेश कुमार आदि ने कहा कि हम सभी लोग इस समस्या को लेकर दर्जनों बार लिखित व मौखिक रूप से जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों को अलग-अलग शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग किया गया है,लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है,जिससे अब हम सभी लोग सड़क के मरम्मत कार्य के लिए आन्दोलन करने के लिए बाध्य हों गये हैँ, जिसकी सारी जिम्मेदारी सम्बंधित विभाग और जिला प्रशासन की होगी l
कुशीनगर। पड़रौना कोतवाली परिसर में शनिवार को रिवॉल्वर की सफाई के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों…
कुशीनगर। नाबालिग से दुष्कर्म और मानव तस्करी जैसे गंभीर आरोपों में करीब एक वर्ष…
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…