रामकोला/कुशीनगर। गोरखपुर के बाल रोग विशेषज्ञ व भारतीय बाल्य रोग अकादमी के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य डा0 डी0 के0 सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि भारतीय बाल्य रोग अकादमी नये वर्ष पर अपने सामाजिक सरोकार के तहत हर वर्ष कुछ न कुछ करती रहती है। उन्होंने बताया कि गत वर्ष स्कूली बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं देखभाल से संबंधित कार्यक्रम पूरे भारतवर्ष में किये गए।
डा0 श्री सिंह ने जानकारी दी कि आने वाले नये वर्ष 2024 में एक नये कार्यक्रम “आइ ए पी( भारतीय बाल्य रोग अकादमी) की बात कम्युनिटी के साथ है” के कार्यक्रम के जरिये बच्चों के स्वास्थ्य से संबंधित तथ्यपरक जानकारियों को दृश्य श्रव्य के विभिन्न माध्यमों के अलावा अपने 40 हजार सदस्यों के माध्यम से समाज को जागरूक किया जायेगा। जिससे भारतीय समाज में बच्चों के स्वास्थ्य से संबंधित प्रचलित कुरीतियों, अन्धविश्वास एवं भ्रामक जानकारियों के कारण स्वास्थ्य संबंधी बिमारियों से होने वाले क्षति से बचाया जा सके।
हाटा कुशीनगर । शुक्रवार को राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित राष्ट्रीय…
कुशीनगर। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अपराध एवं सड़क…
कुशीनगर। जिले के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के जंगल पचरूखिया गांव में हुई एक संदिग्ध…
सुकरौली (कुशीनगर)। भारतीय जनता पार्टी के गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के शुक्रवार को…