रामकोला/कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा पिपरा बुजुर्ग में संगीतमयी श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ के छठवें दिन कथा व्यास आचार्य पंडित सुधीर दूूबे जी महाराज ने श्रोताओं को राधा- कृष्ण के गंधर्व विवाह की कथा का रसपान कराया। कथा व्यास श्री दूबे जी महाराज ने कथा का रसपान कराते हुए कहा कि राधा के बिना कृष्ण की कल्पना नहीं की जा सकती ।सदियों से राधा-कृष्ण के प्रेम की कहानी पढ़ी और सुनी जा रही है लेकिन राधा सिर्फ उनकी प्रेमिका थी। ब्रह्म वैवर्त पुराण के अनुसार राधा रानी का विवाह अयनघोष के साथ हुआ था हालांकि इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। गर्ग संहिता के अनुसार एक भांडीर गांव में जब नंद बाबा बाल गोपाल को घुमाने ले गए थे उसी समय बहुत बड़ा तूफान आया,के दौरान चारों ओर अंधेरा छा गया तभी एक दिव्य शक्ति का आगमन हुआ, ये कोई और नहीं बल्कि राधा रानी थी। राधा के प्रकट होते ही कृृष्ण भी किशोरावस्था में आ गए और फिर ब्रह्मा जी ने धरती पर आकर दोनों का गंधर्व विवाह कराया।
जिसका प्रमाण आज भी भांंडीरवन मेें उनकी प्रतिमाओं द्वारा मिलता है।कथावाचक के मधुर वाणी से कथा का रसपान कर श्रोतागण मंत्रमुग्ध हो गये।अमरजीत मिश्र और शिवम मिश्र की भजनों ने पूरे परिसर को भक्तिमय बना दिया।ढोलक वादक पिन्टू तथा गौतम व शैलेन्द्र पाण्डेय,राम बाबू अवस्थी आदि कलाकारों की भूमिका सराहनीय रही।इस दौरान रामप्रवेश गुप्ता, बैजनाथ गुप्ता अनुराग मणि आदि उपस्थित रहे।
कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…
कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…