News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: “राइज एंड एक्ट” विषयक एक दिवसीय सम्मेलन सम्पन्न

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 25, 2021  |  2:53 PM

523 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: “राइज एंड एक्ट” विषयक एक दिवसीय सम्मेलन सम्पन्न
  • सामाजिक एकता का लोप डेमोक्रेसी को चैलेंज: प्रो. दीपक मलिक
  • सामाजिक सौहार्द सामाजिक जीवन की शक्ति व ज्ञान है: चित्रा
  • नफरत की लड़ाई बिकने वाली लड़ाई है- लेनिन रघुवंशी
  • खबरों के मामले में न्याय करे मीडिया- एके लारी

कसया/कुशीनगर । महानगर के तरना वाराणसी के नव साधना के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय ” राइज एंड एक्ट” विषयक सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने राष्ट्रीय एकता,शांति और न्याय की स्थापना को लेकर अपने विचार रखे और सुझाव दिए।

आपके लिए और..- शराब माफियाओं’ पर बड़ा प्रहार, 170 पेटी अवैध शराब से...

कार्यक्रम के मुख्यअतिथि प्रो. दीपक मलिक ने राष्ट्रीय एकता और चुनैतियों पर चर्चा करते हुए कहा कि आज सामाजिक एकता का लोप हो रहा है। एकता के पाठ पढ़ाये नहीं जाते। यह डेमोक्रेसी को चैलेंज है। दलितों, महिलाओं की दशा नहीं बदली और आज भी ओ बदतर हालात में जी रहे हैं। कोविड कि चलते बहुत सारी प्रक्रियाएं धीमी हो गयी। भले बहुत सारी कोशिश की गई। हमारे अंदर भी कमजोरी आयी और हमने अवहेलना की । जिसके कारण इतिहास, संसकृति बदलने वाली ताकतें सक्रिय हुई है। हमें इन सब विषयों को लेकर अपनी सोंच में बदलाव व सकारात्मक की जरूरत है। प्रो. चित्रा सहस्त्र बुद्ध ने सामाजिक सौहार्द पर चर्चा में कहा कि सामान्य जीवन जी रहे स्त्री व पुरुष का जीवन सामाजिक होता है और सामाजिक सौहार्द सामाजिक जीवन की शक्ति व ज्ञान है। गंगा का उद्धरण देते हुए कहा कि जिस तरह गंगा धाराओं को एक कर आगे बढ़ती है वही प्यार, नवीनता और सृजन है। इसी क्रम में सामाजिक कार्यकर्ता लेनिन रघुवंशी ने सामाजिक बुराइयों पर कुठाराघात करते हुए कहा कि जातिवाद, वंशवाद, धर्म को लेकर होने वाली नफरत की लड़ाई बिकने वाली लड़ाई है इसे हमें समझना होगा और अमीर गरीब की खाई को पाटना होगा। बंचित व दलित तबके को सामाजिक न्याय दिलाना ही बाबा साहब अंबेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। वक्ता एके लारी ने कहा कि आज के दौर में हमें तय करना होगा कि हम किस मीडिया की बात करते हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया व प्रिंट मीडिया की चर्चा करते हुए कहा कि मीडिया लोकतंत्र का प्रहरी कहा जाता है और ऐसे में मीडिया की जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि वह खबरों के मामले में न्याय करें। संचालन व आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम संयोजक डा. मो. आरिफ ने कहा कि डा. अंबेडकर ने कहा था कि संविधान कितना अच्छा क्यों न हो अगर उसे लागू करने वाले ठीक नहीं होंगे तो संविधान अपना अस्तित्व खो देगा। इसमें मो. खालिद, डा. काशिम, सीबी तिवारी, अंकिता वर्मा, रामकिशोर चौहान, लाल प्रकाश राही, बृजेश पाण्डेय, प्रतिमा पाण्डेय, प्रज्ञा सिंह, अरुण मिश्रा, मो. असलम, रमेश सिंह, अब्दुल मजीद, कृष्ण भूषण मौर्य, रंजू सिंह, अनिता, कमलेश, अयोध्या, रीता सिंह आदि प्रतिभागी मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक टिप्पणी पड़ी भारी, बरवापट्टी पुलिस ने दो युवकों को दबोचा
सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक टिप्पणी पड़ी भारी, बरवापट्टी पुलिस ने दो युवकों को दबोचा

कुशीनगर । सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली आपत्तिजनक टिप्पणी साझा करना दो…

“कानून से खिलवाड़ करने वालों की खैर नहीं, पीड़ितों को मिलेगा तत्काल न्याय” — पटहेरवा के नवागत थानाध्यक्ष
“कानून से खिलवाड़ करने वालों की खैर नहीं, पीड़ितों को मिलेगा तत्काल न्याय” — पटहेरवा के नवागत थानाध्यक्ष

कुशीनगर। जनपद के थाना पटहेरवा के नवागत थानाध्यक्ष प्रविंद्र कुमार राय ने गुरुवार को…

सारंग छपरा में आग का कहर, तीन मवेशियां झुलसीं
सारंग छपरा में आग का कहर, तीन मवेशियां झुलसीं

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सारंग छपरा गांव में बुधवार की देर रात अज्ञात…

कुशीनगर: गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत दो अभियुक्त छह माह के लिए जनपद से निष्कासित
कुशीनगर: गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत दो अभियुक्त छह माह के लिए जनपद से निष्कासित

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking