News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया में एक दिवसीय रोजगार मेला 03 मार्च को

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Mar 1, 2023  |  8:50 PM

533 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया में एक दिवसीय रोजगार मेला 03 मार्च को

कुशीनगर। जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय, जनपद कुशीनगर के तत्वावधान में विकास खण्ड, कसया, कुशीनगर के परिसर में दिनांक: 03.03.2023 को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन प्रस्तावित किया गया है, इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के कम्पनियों के भर्ती अधिकारी उपस्थित रह कर विभिन्न पदों पर परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से भर्ती की कार्यवाही सम्पादित करेंगे।

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

इस रोजगार मेले में हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक, एवं आई०टी०आई उत्तीर्ण तथा 18 से 35 आयु के अभ्यर्थी सम्मिलित हो सकते है। रोजगार मेले में ब्राइट फ्यूचर आर्गेनिक हर्बल एण्ड आर्युवेदिक प्रा०लि०, पिपल ट्री ऑनलाइन रोहित हाईब्रीड सीड्स प्रा०लि०, इत्यादि कम्पनियाँ प्रतिभाग करेगी। इस रोजगार मेले में प्रतिभाग के इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन विभाग के वेब पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर अपने आई०डी० पासवर्ड से लॉगइन कर सम्बन्धित कम्पनी में अपनी योग्यतानुसार आनलाईन आवेदन कर मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। सभी अभ्यर्थी अपनी समस्त शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, फोटो एवं बायोडाटा इत्यादि के साथ पूर्वान्ह 10:00 बजे विकास खण्ड, कसया, कुशीनगर के परिसर में उपस्थित होकर रोजगार मेले में सम्मिलित हो सकते है। इस मेले की सम्पूर्ण प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क है। रोजगार मेले में आने हेतु कोई यात्रा व्यय देय नही है ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking