News Addaa WhatsApp Group Join करें

वीटीआर के जंगल में 2 बाघों की लड़ाई में एक के मौत होने का अंदेशा, दूसरे की तलाश जारी…5 महीने में दूसरी घटना

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 23, 2024  |  9:13 PM

164 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
वीटीआर के जंगल में 2 बाघों की लड़ाई में एक के मौत होने का अंदेशा, दूसरे की तलाश जारी…5 महीने में दूसरी घटना WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। यूपी के इलाके से सटे वाल्मिकी टाइगर रिजर्व वन प्रक्षेत्र 1 अंतर्गत मंगुराहा वन क्षेत्र के कक्ष संख्या 46 में वनकर्मियोंं ने एक बाघ का शव देख सकते में आ गए।जिसके बाद इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को दी गई। बाघ का शव देखने के बाद वनकर्मियों की बेचैनी बढ़ गई थी, क्योंकि बाघ के शरीर पर गंभीर चोट के निशान थे और वह खून से लथपथ था।

आपके लिए और..- विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने...

आपसी संघर्ष में बाघ के मौत की सूचना के बाद वीटीआर के सीएफ नेशामनी के और डीएफओ प्रदुम्न गौरव के नेतृत्व में डाक्टर एवं बॉयोलॉजिस्ट की टीम घटनास्थल पर पहुंची, तो प्रथम दृष्टया मामला दो बाघों के आपसी संघर्ष में हुए मौत का पाया। जांच पड़ताल के बाद बाघ का पोस्टमार्टम किया गया। बताते चलें कि वनकर्मियों ने गस्त के दौरान एक 8 वर्षीय बाघ का शव देखा जो कि दो दिन पूर्व का प्रतीत हो रहा था , जैसे ही इसकी सूचना मिली सीएफ नेशामणि घटनास्थल पर पहुंचे।

मौके पर जांच पड़ताल के क्रम में अंदेशा जताया जा रहा है कि दो बाघों के आपसी लड़ाई में एक की जान गई होगी। डीएफओ प्रदुम्न गौरव का कहना है कि फिलहाल बाघ का पोस्टमार्टम करा कर उसका बिसरा वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया देहरादून और इंडियन वेटनरी रिसर्च इंस्टीट्यूट बरेली भेजने की तैयारी चल रही है जिससे बाघ के मौत के मुख्य कारणों का पता लग सके।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking