News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया थाना क्षेत्र में हुई भिन्न -भिन्न सड़क दुर्घटनाओ में एक की मौत दो घायल

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 28, 2022  |  11:09 PM

558 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया थाना क्षेत्र में हुई भिन्न -भिन्न सड़क दुर्घटनाओ में एक की मौत दो घायल

कसया/ कुशीनगर । आज गुरुवार को कसया थाना क्षेत्र में भिन्न -भिन्न जगहों पर हुई सड़क दुर्घटनाओ में एक की मौत समेत दो गंभीर रूप से घायल हुए l
मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र व नगर कसया में हाइबे पुलिस चौकी के समीप सुबह लगभग ग्यारह बजे स्कूटी सवार को बचाने के चक्कर में तेज रफ़्तार पल्सर सवार एक युवक अचानक ब्रेक लगाने से सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसको मौजूद लोगो की मदद से पुलिस ने इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लें गये, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने युवक की गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया l मिली जानकारी के अनुसार घायल युवक सचिन पुत्र अमरनाथ उम्र 19 वर्ष निवासी अनिरुद्धवा थाना कसया की गंभीर हालत में जिला अस्पताल से गोरखपुर इलाज के लिये रेफर हुआ था और गोरखपुर में उसकी मौत हो गयी l
दूसरी घटना भी सुबह की है, एक बाइक सवार महिला को बाइक पर बैठाकर कसया की तरफ से देवरिया की तरफ जा रहे थे कि बनवारी टोला गांव के पास सड़क पर बने हाई स्पीड ब्रेकर पर हिचकोले खाकर महिला मुख की भांति सड़क पर गिर गयी और गंभीर रूप से चोटिल हो गयी, जिसको वहां मौजूद लोगो ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया पहुचाये जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, बताया जा रहा कि बाइक सवार देवरिया जनपद के निवासी थे l तीसरी घटना देर शाम कसया नगर के दीवानी न्यायालय के समीप की हैं, एक पल्सर सवार गोलू नामक युवक निवासी हेतिमपुर कसया से वापस घर जा रहा था कि विपरीत दिशा से आ रहा ट्रैक्टर ने ठोंकर मार दी और युवक बाइक से दूर जा गिरा और चोटिल हो गया तो वही बाइक के अगले हिस्से का परखच्चे उड़ गये l ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया था l स्थानीय लोगो ने युवक को इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुचाये और उनके परिजनों को सूचित किये l युवक की स्थिति सामान्य थी और इलाज चल रहा था l

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकुओं से बरपा था कहर, रोहित की...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking