News Addaa WhatsApp Group

Operation Muskaan Kushinagar/आपरेशन मुस्कान: पडरौना पुलिस ने बारह वर्षीय बालक को सकुशल किया बरामद

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 22, 2022  |  5:03 PM

589 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Operation Muskaan Kushinagar/आपरेशन मुस्कान: पडरौना पुलिस ने बारह वर्षीय बालक को सकुशल किया बरामद

कुशीनगर । कोतवाली पडरौना के पुलिस ने अपने रिश्तेदार के घर से लापता एक बारह वर्षीय बालक को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को शुक्रवार को सौप दिया। परिजन अपने बच्चे को पाकर फूले नही समा रहे थे,साथ ही परिजन सकुशल अपने बच्चे को पाकर कोतवाल पडरौना को साधुवाद!दिए।

आज की हॉट खबर- देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत...

बताते चले की पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देश में चलाये जा रहे “आपरेशन मुस्कान” अभियान के क्रम में शुक्रवार को थाना कोतवाली पड़रौना पुलिस टीम द्वारा मो0 आसिफ पुत्र साबिर अली उम्र 12 वर्ष निवासी लाईन बाजार थाना फुलवरिया जिला गोपालगंज का रहने वाला है जो अपने नाना मनबहार मिया पुत्र रसीद मिया निवासी मतया थाना कुचायकोट जिला गोपालगंज बिहार के यहाँ रहता था जो बिना किसी को बताये अपने मदरसे में पढाने वाले फैयाज मुहम्मद (मौलवी) के साथ जंगल विशुनपुरा थाना कोतवाली पडरौना चला आया था। जिसके सम्बन्ध में मो0 आसिफ के नाना व माँ चादतारा खातून को सूचना प्राप्त होने पर उपस्थित थाना आकर घटना के सम्बन्ध में सूचना दिये।

सूचना पर प्रभारी निरीक्षक राज प्रकाश सिंह थाना कोतवाली पडरौना द्वारा तत्काल लड़के के सकुशल बरामदगी हेतु पुलिस टीम को निर्देश दिया गये थे। पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मो0 आसिफ उम्र 12 वर्ष को रामधाम जंगल विशुनपुरा थाना को0 पडरौना से सकुशल बरामद कर उनके नाना मनबहार मिया को सुपुर्द किया गया। अपने बीच सकुशल बच्चे को पाकर परिजनों में जहा खुशी दिखे।वही परिजन कोतवाल राज प्रकाश सिंह को कोटि, कोटि साधुवाद दिए।

संबंधित खबरें
“दरोगा की दबंगई कैमरे में कैद, पीड़ित को दी गालियां—वीडियो वायरल”
“दरोगा की दबंगई कैमरे में कैद, पीड़ित को दी गालियां—वीडियो वायरल”

कुशीनगर। जनपद में पुलिस अधीक्षक की सख्ती के बावजूद कुछ पुलिसकर्मी अपनी कार्यशैली से…

देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत 5 गिरफ्तार
देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत 5 गिरफ्तार

कुशीनगर। क्षेत्राधिकारी कसया के नेतृत्व में कसया पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ…

5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कुशीनगर। जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…

551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking