News Addaa WhatsApp Group Join करें

महात्मा गाँधी के जीवन पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी एवं स्वच्छाजंलि कार्यक्रम का आयोजन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 1, 2023  |  7:42 PM

172 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
महात्मा गाँधी के जीवन पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी एवं स्वच्छाजंलि कार्यक्रम का आयोजन WhatsApp
Responsive image
  • गांधी जी त्याग की साक्षात प्रतिमूर्ति थे-डॉ.कृष्ण प्रताप
  • प्रदर्शिनी में महात्मा गाँधी  के बचपन से लेकर उनके अंतिम जीवन तक का समूच्य चित्रण प्रदर्शित किया ज्ञान हैं
  • संग्रहालय के समस्त कार्मिकों द्वारा संग्रहालय परिसर की साफ-सफाई हेतु  श्रमदान किया गया

कसया/कुशीनगर । राजकीय बौद्ध संग्रहालय कुशीनगर द्वारा रविवार को  आजादी का अमृत महोत्सव एवं सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी  के जयंती की पूर्व संध्या पर  गाँधी  के जीवन  पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी एवं स्वच्छाजंलि के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि  डॉ. कृष्ण प्रताप सिंह, प्राचार्य, बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कुशीनगर  द्वारा किया गया ।

आपके लिए और..- थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने...

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के द्वारा  महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. उमाशंकर त्रिपाठी, लेफ्टिनेंट, बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कुशीनगर की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। प्रदर्शनी में गांधी जी के बचपन, कानून के छात्र के रुप में, पत्नी कस्तूरबा के साथ, दक्षिण अफ्रीका में उनके द्वारा किये गये आंदोलनों, अंग्रेजों की गुलामी से स्वतंत्रता हेतु किये गए आन्दोलनों तथा चम्पारण सत्याग्रह, सविनय अवज्ञा आन्दोलन, दांडी मार्च, नमक सत्याग्रह, असहयोग आंदोलन, भारत छोडो आंदोलन तथा कांग्रेस की बैठको में भाग लेने, ब्रिटिश सरकार के विभिन्न प्रतिनिधियों एवं वॉयसराय के साथ उनके चित्रों, अंतिम प्रार्थना सभा में भाग लेने के लिए जाते समय के चित्र, उनके पार्थिव शरीर व अंतिम संस्कार के छायाचित्रों को प्रदर्शित किया गया । प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि गांधी जी अपने आदर्शों और अहिंसा के सन्देश के चलते दुनिया भर में आज भी एक महान व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते है। गांधी जी ने देश की आजादी के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था।गांधी जी त्याग की साक्षात प्रतिमूर्ति थे। गांधी जी के व्यक्तित्व की विशेषताओं व राष्ट्र के प्रति योगदान के कारण ही आज सम्पूर्ण राष्ट्र उन्हें कृतज्ञ भाव से याद कर रहा है। इसी क्रम में बापू  की जयन्ती के पूर्व संध्या पर “स्वच्छाजंलि” के कार्यक्रम का आयोजन किया गया । संग्रहालय के समस्त कार्मिकों द्वारा संग्रहालय परिसर की साफ-सफाई हेतु एक घंटे का श्रमदान किया गया।अतिथियों का स्वागत एवं आभार संग्रहालयाध्यक्ष अमित कुमार द्विवेदी ने किया।कार्यक्रम का संचालन तेज प्रताप शुक्ला ने किया।

उक्त अवसर पर डॉ चन्द्र प्रकाश सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर एवं  कॉलेज के छात्र-छात्रायें, श्रवण कुशवाहा, धीरेंद्र मिश्रा, महेश कनु, गोविन्द, वेग मीरचंद, मुन्ना सिंह, राधेश्याम, कमलेश, उमेश,आदि उपस्थित रहे। उक्त प्रदर्शनी दिनांक 31अक्टूबर,2023 तक प्रत्येक कार्यदिवसों में जनसामान्य के अवलोकनार्थ हेतु जारी रहेगी ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल

छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…

थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत
थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत

बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…

त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी
त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी

पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…

जुआ खेलते 13 जुआरी धराए
जुआ खेलते 13 जुआरी धराए

हाटा, कुशीनगर, कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 13 जुआरियों को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking