बोदरवार/कुशीनगर। कप्तानगंज विकास खंड के बोदरवार ग्राम सभा में स्थित रामलीला मैदान में 12 अक्टूबर के दिन विगत वर्षो की तरह इस वर्ष भी विजयादशमी के अवसर पर लगने वाले परंपरागत मेला व दंगल का आयोजन किया गया है I इस दंगल में क्षेत्रिय पहलवानों के साथ ही साथ बाहरी पहलवान भी अपने कुश्ती कला का प्रदर्शन करेंगे I
इस बात की जानकारी ग्राम प्रधान राजकमल मद्धेशिया ने देते हुए बताया I कि इस वर्ष रामलीला का आयोजन प्रारंभ हो गया है रामलीला मैदान में शाम के समय राम के लीलाओं का मंचन प्रस्तुत किया जा रहा है I जिसका समापन रावण के प्रतिकात्मक पुतला दहन के साथ संपन्न होगा I और नवरात्रि के शुभ अवसर पर मां सम्मे सेवा समिति बोदरवार के नव युवकों द्वारा दुर्गा पूजा के पावन पर्व पर सम्मे स्थान के बगल में 11 अक्टूबर की शाम को 06 बजे से विशाल मां भगवती जागरण का आयोजन भी किया गया है I
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…
कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…