News Addaa WhatsApp Group

चौकी प्रभारी बहादुरपुर ने अंतरप्रांतीय वाहन लिफ्टर को चोरी के मोटरसाइकिल के साथ दबोचा

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 8, 2021  |  1:43 PM

1,077 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
चौकी प्रभारी बहादुरपुर ने अंतरप्रांतीय वाहन लिफ्टर को चोरी के मोटरसाइकिल के साथ दबोचा

कुशीनगर (न्यूज अड्डा) । शुक्रवार को सुबह-सुबह तरयासुजान थाना क्षेत्र के चौकी प्रभारी बहादुरपुर ने एक अंतरप्रांतीय वाहन लिफ्टर को चोरी के मोटर साइकिल के साथ उस समय दबोचा, जब वह विहार से उत्तरप्रदेश के सीमावर्ती कस्बा सलेमगढ़ में आकर अपने शिकार के तलाश में विचरण कर रहा था।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर...

बताते चले की पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियो की रोक थाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर एपी सिंह के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज फूलचंद के नेतृत्व में तरया सुजान प्रभारी निरीक्षक कपिल देव चौधरी, चौकी प्रभारी बहादुरपुर धनन्जय राय, हेड कांस्टेबल बिजली सिंह, आरक्षी रितेश यादव, राकेश कुमार सिंह अभिषेक राय के साथ कस्बा सलेमगढ़ उतरी चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे की पैशन मोटर साइकिल नं0 बीआर 28 पी 1245 चेचिस नं0 MBLHA10AWDHA83209 पर सवार एक युवक आया, जो पुलिस को देख कर सहम गया, जब उसकी गाड़ी की कागजात की मांग की गई तो उसने सन्तोष जनक कागजात नही दिखा पाया, जब पुलिस ने थोड़ा कड़ाई से पूछ-ताछ शरू किया तो उसने बताया की तीन वर्ष पूर्व यह गाड़ी चोरी की गई थी, जिसका नम्बर प्लेट बदल कर चला रहा था, आज एक मित्र से मिलने यहाँ आया हुआ था।

पकड़े गये ब्यक्ति की पहचान नजरे आलम पुत्र बाबूजान मिया निवासी मोलनापुर जनपद सीवान विहार उम्र करीब 25 वर्ष, के रूप में हुआ।

यहाँ बताना लाजमी होगा की चौकी प्रभारी बहादुरपुर धनन्जय राय ने अभी पिछले माह सितम्बर की ग्यारह तारीख को पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन तमंचा के दौरान एक चोरी की आपची गाड़ी उस समय पकड़ा जब वह किसी घटना को अंजाम देने के लिये राष्ट्रीय राज मार्ग 28 पर खड़े होकर किसी की प्रतीक्षा में था। एक माह के अंदर अंतरप्रांतीय वाहन लिफ्टर गैंग के सदस्यों के हाथ से दो चोरी की मोटरसाइकिल बरामद करने में कामयाबी पायी है।

मुकामी पुलिस सुसंगत धराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही में जुटी है।

संबंधित खबरें
अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16 फरवरी को विराट दंगल का महाकुंभ
अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16 फरवरी को विराट दंगल का महाकुंभ

तमकुहीराज,कुशीनगर। ग्रामीण खेल संस्कृति की पहचान और पारंपरिक अखाड़ा परंपरा का प्रतीक दंगल न…

नहर में मिला बुजुर्ग का शव देखकर मची सनसनी
नहर में मिला बुजुर्ग का शव देखकर मची सनसनी

बजहीं गांव निवासी सुकई प्रसाद के रूप में पहचान खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा…

कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर स्वर्णकार से लाखों की लूट
कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर स्वर्णकार से लाखों की लूट

कुशीनगर। नेबूआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर…

कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश

कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking