कुशीनगर। बीती रात नेशनल हाईवे-28 सलेमगढ़ के पास तहसील प्रशासन तमकुहीराज और तरयासुजान पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तीन ओवरलोड ट्रक जब्त किए गए। ये ट्रक बिहार से लोहे की भारी खेप लेकर उत्तर प्रदेश की सीमा में दाखिल हो रहे थे। कार्रवाई की भनक लगते ही राजस्व चोरी में लिप्त कारोबारियों में हड़कंप मच गया। चेकिंग के डर से दर्जनों ट्रक अब भी सीमा पार छिपे खड़े हैं।
सूत्रों के अनुसार, लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर तहसीलदार तमकुहीराज और प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान धनबीर सिंह के नेतृत्व में देर रात विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान तीन ओवरलोड ट्रक दबोच लिए गए, जो बिहार से अवैध तरीके से लोहा लेकर यूपी में प्रवेश कर अपने गंतव्य तक पहुंचने की फिराक में थे।
प्रशासनिक सूत्रों की मानें तो इस कार्रवाई के बाद यूपी-बिहार सीमा पर अभी भी कई ट्रक ओवरलोडिंग के कारण खड़े हैं, जो कार्रवाई के डर से आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे।
पुलिस की सख़्त चेतावनी :
इस मामले में प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान धनबीर सिंह ने कहा— “संयुक्त अभियान के तहत तीन ओवरलोड ट्रक सीज किए गए हैं। संबंधित विभाग को रिपोर्ट भेज दी गई है और आगे विधिक कार्रवाई की जा रही है। ऐसे कारोबारियों की कमर तोड़ने के लिए पुलिस हर कीमत पर सख्ती बरतेगी।”
कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
कुशीनगर। जनपद में पुलिस अधीक्षक की सख्ती के बावजूद कुछ पुलिसकर्मी अपनी कार्यशैली से…
कुशीनगर। क्षेत्राधिकारी कसया के नेतृत्व में कसया पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ…
कुशीनगर। जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…