News Addaa WhatsApp Group Join करें

P N Pathak Kushinagar/कुशीनगर: विधायक ने अमृत सरोवर तालाब योजना के तहत पोखरे के सुंदरीकरण कार्य का किया शुभारंभ

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 17, 2022  |  8:01 PM

1,038 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
P N Pathak Kushinagar/कुशीनगर: विधायक ने अमृत सरोवर तालाब योजना के तहत पोखरे के सुंदरीकरण कार्य का किया शुभारंभ

साखोपार/कुशीनगर। गांव में अमृत सरोवर योजना से बनने जा रहा सरोवर गांव के सौंदर्य को चार चांद लगाएगा। सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना में गांव में स्थित पोखरे का सुंदरीकरण कर हमेशा पानी से लबालब रखा जाएगा। बाउंड्रीवाल होगा तो पोखरे के चारो तरफ पाथ-वे भी बनेगा। लाइटिंग की भी वयवस्था होगी। पोखरा चारो तरफ से शोभाकार पौधों से आच्छादित होगा।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकूबाजी से मचा हड़कंप, दो युवकों पर...

सुबह-शाम जो भी आएगा पोखरा उसका मनमोह लेगा।यह बातें कुशीनगर के विधायक पीएन पाठक ने मंगलवार को कसया क्षेत्र के गांव सिरसिया खोहियां में अमृत सरोवर तालाब योजना के तहत पोखरे के सुंदरीकरण कार्य का शुभारंभ करते हुए कही। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में यहां जिम और नौकायन की सुविधा भी दी जाएगी। बीडीआे सुधा पांडेय ने कहा कि ब्लाक में कुल 19 गांव हैं। इनमें यह योजना सिर्फ कुड़वा दिलीप नगर व सिरसिया खोहियां में मिला है। इस गांव की जनता के लिए सौभाग्य की बात है। प्रदेश में गिरते जल स्तर को ऊपर उठाने के लिए सरकार ने इस योजना को शुरू किया है। प्रमुख प्रतिनिधि अमरजीत यादव ने कहा कि शासन से ब्लाक की जो भी योजनाएं संचालित होगी उसे हर हाल में गांव के पात्रों तक पहुंचाया जाएगा। ताकि जनता को योजनाओं का लाभ मिल सके। बृजेश तिवारी, जिपंस नीतिश यादव, एपीओ मनरेगा वसीम रजा, मनोज चतुर्वेदी, ध्रुव सिंह पटेल आदि ने भी संबोधित किया।

अध्यक्षता एड. सचिन राज चतुर्वेदी ने की। आभार ज्ञापन ग्राम प्रधान अरविंद सिंह व संचालन घनश्याम चतुर्वेदी ने किया। मनरेगा लोकपाल विभूति कुशवाहा, सुमित त्रिपाठी, सचिन, कमल प्रसाद, संजीव सिंह, अतुल सिंह, मधुसूदन यादव, ध्रुव चौबे, धनंजय सिंह, धर्मेंद्र यादव, मिठाईलाल कुशवाहा,दीपक कुमार, विनोद सिंह, दिनेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पंचायत भवन का भूमि पूजन और आंगनबाड़ी भवन का हुआ उद्घाटन
पंचायत भवन का भूमि पूजन और आंगनबाड़ी भवन का हुआ उद्घाटन

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत रामपुर गोनहा में शनिवार को पंचायत…

राधा अष्टमी पर जटाशंकर पोखरा पर विशाल भंडारा, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
राधा अष्टमी पर जटाशंकर पोखरा पर विशाल भंडारा, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

खड्डा, कुशीनगर। राधा अष्टमी के पावन अवसर पर शनिवार को नगर पंचायत खड्डा स्थित…

खड्डा क्षेत्र के गन्ना किसानों ने गडौरा चीनी मिल को गन्ना आवंटन का किया विरोध
खड्डा क्षेत्र के गन्ना किसानों ने गडौरा चीनी मिल को गन्ना आवंटन का किया विरोध

साधारण सभा की बैठक में शामिल हुए सांसद और विधायक खड्डा, कुशीनगर। सहकारी गन्ना…

गैंगस्टर एक्ट में फरार 25 हजार का इनामी राकेश राम दबोचा गया, कसया पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई
गैंगस्टर एक्ट में फरार 25 हजार का इनामी राकेश राम दबोचा गया, कसया पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking