कसया/कुशीनगर। नेहरू युवा केंद्र कुशीनगर उत्तर प्रदेश युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में 15 मई से 17 मई तक तृतीय चरण का तीन दिवसीय प्रशिक्षण निवेशक शिक्षा, जागरूकता और संरक्षण में 80 युवाओं का प्रशिक्षण का सामापन मुख्य अतिथि विधायक कुशीनगर पी.एन. पाठक द्वारा स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर तथा दीप प्रज्वलन कर कुशीनगर “बिरला धर्मशाला मे किया गयाl
विकासखंड -मोतीचक, फाजिलनगर, सुकरौली, तमकुही राज तथा कसया से 80 युवाओं को खेल किट एवं प्रणाम पत्र देकर सम्मानित किया गया l विशिष्ट अतिथि डॉ. सी. बी. सिंह नें युवा को स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला। जिला युवा अधिकारी सचिन कुमार नें युवाओ मे छुपी प्रतिभाओं को उजागर करने के लिए नेहरू युवा केंद्र की विभिन्न प्रकार योजनाओं के बारे में बताया। इस प्रशिक्षण में जितेंद्र सिंह द्वारा निवेश की विस्तार से जानकारी साझा की गयी।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन अवधेश गिरि ने किया तथा विश्वनाथ पाठक द्वारा युवाओ का 21 जून के लिये योगा अभ्यास करने के लिये प्रेरित किया गया l इस प्रशिक्षण मे राष्ट्रीय स्वयं सेवक जयकिशन यादव, बिपुल दुबे, जुलेखा, मनीषा, आशुतोष सिंह, अभिषेक सिंह,पूजा सिंह, हिमांशु कुशवाहा तथा सुधीर आदि उपस्थित रहे।
कुशीनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा…
कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब की बिक्री, निष्कर्षण एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…
कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना परिसर में गुरुवार को आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं…
कुशीनगर। कृषि अनुसंधान के क्षेत्र में जनपद के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि सामने आई है।…