News Addaa WhatsApp Group Join करें

पडरौना: मधुर साहित्य सामाजिक काव्य संस्था की 103वीं गोष्ठी संपन्…. तुझको देखा तो मुझको याद आया, वो जमाना जमाने के बाद आया

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 10, 2023  |  6:41 PM

87 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पडरौना: मधुर साहित्य सामाजिक काव्य संस्था की 103वीं गोष्ठी संपन्…. तुझको देखा तो मुझको याद आया, वो जमाना जमाने के बाद आया

पडरौना/कुशीनगर।मधुर साहित्य सामाजिक संस्था लक्ष्मीगंंज कुशीनगर की 103वीं कवि गोष्ठी वरिष्ठ कवि मधुसूदन पाण्डेय के आवास पर आर.के. भट्ट “बावरा” की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

आज की हॉट खबर- भजन छपरा: विद्युत करंट की चपेट में आने से 40...

गोष्ठी के मुख्य अतिथि अर्शी बस्तवी एवं विशिष्ट‌अतिथि प्रसिद्ध हास्य व्यंग के कवि जगदीश खेतान रहे।
विद्या एवं संगीत की देवी सरस्वती मां के चित्र पर पूष्पार्चन‌ एवं दीप प्रज्ज्वलित कर गोष्ठी का प्रारंभ किया गया।

गोष्ठी की शुरुआत
उग्गम चौधरी द्वारा सरस्वती वंदना दियवा घिउवा में
जरवली दर्शन देद हो म‌ईया से हुई।उक्त अवसर पर मधुसूदन पाण्डेय ने अपनी रचना चाह चहकत चांदनी संग कनखी निहार। नेति नियत चांल चलन अब से सुधार प्रस्तुत की।
देवेश पाण्डेय ने अपनी रचना नौकरी नहीं है, यह तो जिम्मेदारी है पढ़कर खूब वाहवाही बटोरी। जगदीश कुशवाहा ने स‌ईयां
मिलल गजब देहाती, हम त खुद शहर की बिटिया सुनाया। वरिष्ठ कवि गोमल यादव ने सुनाया हिन्दी से है हिन्दुस्तान,ये भारत की है पहिचान‌ प्रस्तुत किया।
कवि असलम
वैरागी द्वारा है तू नटखट नन्दलाल
मोहन मूरत सावरी सूरत नैन विशाल सुनाया।
दयानन्द सोनी ने अपनी रचना हमरा से भ‌इल का कसूर,कि कइलू बेवफाई गोरिया पढ़ी।
जनपद के वरिष्ठ कवियों में से एक जगदीश खेतान ने अपनी एक पुरानी रचना बबुआ हो तू कबले होइब फेल,
अब हम ना पाईब तो है झेल सुनाया।
गोष्ठी की अगली कड़ी में युवा शायर आफताब आलम ने अपनी रचना कुछ लोग करते
प्यार का व्यापार हैं,
भोली-भाली लड़कियां इनकी शिकार‌ हैं सुनाया। उर्दू के शायर अर्शी बस्तवी द्वारा शेर कहने वास्ते यारों खून जलाना पड़ता है,
और शायरी को निखारने के लिए दिन को रात बनाना पड़ता है सुनाया और खूब तालियां बटोरी।
आर.डी.एन.श्रीवास्तव ने भी अपनी रचना पढ़ी।
जनपद के वरिष्ठ कवि आर.के.भट्ट “बावरा” ने
तुझको देखा तो मुझको याद आया,
वो जमाना जमाने के बाद आया सुनाकर सबका दिल जीत लिया।

गोष्ठी का संचालन मधुसूदन पाण्डेय व अध्यक्षता आर.के.भट्ट “बावरा” ने किया। इस अवसर पर पंकज पांडेय,रजत सिंह, आराधना पाण्डेय, अजय सिंह,आदि श्रोतागण उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नहर में नहाते समय पाइप में फंसने से युवक की मौत, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
नहर में नहाते समय पाइप में फंसने से युवक की मौत, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

पत्नी की पूर्व में हो चुकी है मौत  नेबुआ शराब भट्ठी के समीप निकली…

योगमय हुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोदरवार, चिकित्सकों सहित कर्मचारियों ने लिया भाग
योगमय हुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोदरवार, चिकित्सकों सहित कर्मचारियों ने लिया भाग

बोदरवार, कुशीनगर :- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोदरवार…

भजन छपरा: विद्युत करंट की चपेट में आने से 40 वर्षीय संगीता की मौत
भजन छपरा: विद्युत करंट की चपेट में आने से 40 वर्षीय संगीता की मौत

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव में विद्युत करंट की चपेट…

सम्पूर्ण समाधान दिवस में दो मामले का निस्तारण
सम्पूर्ण समाधान दिवस में दो मामले का निस्तारण

हाटा/कुशीनगर। शनिवार को स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह की अध्यक्षता…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking