पडरौना/कुशीनगर।विद्युत विभाग पडरौना के अधिशासी अभियंता इंद्रराज यादव के निर्देश पर दो किलोवाट से ऊपर दो माह से विद्युत बिल बकायेदार उपभोक्ताओं की सघन विद्युत चेकिंग की गई जिसमे 16 उपभोक्ताओं द्वारा 166373 रुपए जमा किए गए और 283752 रुपए के बकाए में 14 लोगों की लाइन काट दी गई।
इस संबंध मे अवर अभियंता सर्वेश दुबे ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए सीएससी पर कैंप भी लगाए जा रहे हैं किंतु इसके बाद भी राजस्व वसूली बेहद निराशाजनक है जिसको लेकर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और बकायेदारों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं।
साथ ही बिना विद्युत बिल जमा किए कनेक्शन चलता पाए जाने पर प्राथमिकी दर्ज कराकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है । चेकिंग टीम में धनंजय मिश्रा,राजेश पांडे,अजय दुबे, मोनू दीक्षित,राजेश आदि उपस्थित रहे।
खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…