News Addaa WhatsApp Group Join करें

पडरौना: त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु 2 पर्यवेक्षक,19 सुपर जोनल,37 सेक्टर मजिस्ट्रेट की हुई है तैनाती

Farendra Pandey

Reported By:

Jun 13, 2024  |  7:02 PM

184 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पडरौना: त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु 2 पर्यवेक्षक,19 सुपर जोनल,37 सेक्टर मजिस्ट्रेट की हुई है तैनाती WhatsApp
Responsive image
  • इदुज्जूहा (बकरीद) त्योहार के मद्देनजर नामित किये गए पर्यवेक्षक/सुपर जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट
  • दिनांक 17 जून को समस्त मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्र में रहेंगे भ्रमणशील

पडरौना/कुशीनगर।जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने इदुजजूहा (बकरीद) के मौके पर नमाज स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था तथा शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ बनाये रखने हेतु पर्यवेक्षक अधिकारी, सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट तहसील/थानावार नियुक्त किये हैं।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

जिलाधिकारी ने तहसील क्षेत्र पडरौना, नगर क्षेत्र पडरौना, कप्तानगंज, सम्पूर्ण क्षेत्र कप्तानगंज/रामकोला,व तहसील क्षेत्र खडडा, छितौनी हेतु पर्यवेक्षक अधिकारी के रूप में डिप्टी कलेक्टर अनिल कुमार को नामित किया है। इसी प्रकार सम्पूर्ण तहसील क्षेत्र हाटा, सुकरौली, मथौली,संपूर्ण तहसील /नगर क्षेत्र कसया, सम्पूर्ण नगर क्षेत्र फाजिलनगर, संपूर्ण तहसील/नगर क्षेत्र तमकुहीराज,संपूर्ण नगर क्षेत्र सेवारही,दुदही, हेतु पर्यवेक्षक अधिकारी के रूप में प्रभागीय वनाधिकारी वरुन सिंह को,को नामित किया गया है।

जिला मजिस्ट्रेट ने सुपर जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में कुल 19 अधिकारियों को नामित किया है जो उप जिला मजिस्ट्रेट / जनपद स्तरीय अधिकारियों को नामित किया गया है। इसके अलावे 37 सेक्टर मजिस्ट्रेट को नामित किये हैं जो जनपद स्तरीय/विकास खण्ड स्तरीय अधिकारी हैं।रिजर्व में 03 जोनल व 05 सेक्टर मजिस्ट्रेट भी नामित किये है।

जिलाधिकारी ने समस्त मजिस्ट्रेट गण को निर्देशित किया है कि अपने अपने तैनाती क्षेत्र में भ्रमण कर यह सुनिश्चित कर लेंगे की जहां भीड़ भाड़ हो, उस स्थल पर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो तो उसके संबंध में पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी को तत्काल अवगत कराएं तथा उक्त के संबंध में उप जिला मजिस्ट्रेट व थाना प्रभारी से व्यक्तिगत रूप से मिलकर वस्तु स्थिति से भी अवगत कराएंगे तथा संबंधित चौकी क्षेत्र/थाना क्षेत्र में ही उपस्थित रहेंगे।

जिलाधिकारी ने सभी को निर्देशित किया है कि दिनांक 17 – 06- 2024 को समस्त मजिस्ट्रेट अपने चौकी क्षेत्र थाना क्षेत्र में भ्रमण सील रहेंगे, तथा आवश्यकतानुसार संबंधित एवं थाना प्रभारी को सूचना देते रहेंगे। यदि कोई समस्या होती है तो तत्काल पुलिस अधीक्षक /जिलाधिकारी को अवगत कराया जाना सुनिश्चित करेंगे।

जिलाधिकारी ने बताया कि इसके लिए कलेक्ट्रेट में एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है जिसका न0 05564-240590 है, कंट्रोल रूम के प्रभारी जिला प्रवेशन अधिकारी विनय कुमार 7518024041 व आलोक कुमार प्रियदर्शी जिला पंचायत राज अधिकारी मो0 7834948507 को बनाया गया है जो अपने अपने स्टाफ के साथ कंट्रोल रूम में उपस्थित रहेंगे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking