News Addaa WhatsApp Group

पडरौना: नगर में वृहद सफाई का किया गया आयोजन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 2, 2023  |  8:07 PM

12 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पडरौना: नगर में वृहद सफाई का किया गया आयोजन

पडरौना/कुशीनगर। दस्तक एवं विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत रविवार को नगरपालिका के वार्ड नम्बर 1 सन्त रविदास नगर में वृहद सफाई का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पालिकाध्यक्ष विनय जायसवाल ने स्वयं उपस्थित होकर पूरे कार्यक्रम को अपने निरीक्षण और अगुवाई में जारी रखा।

आज की हॉट खबर- “एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई...

इस दौरान उन्होंने बरसात के दिनों में होने वाले जलजनित रोगों और उनसे बचाव के बारे में सभी को विस्तृत जानकारी दी। घरों में लगे वाटर कूलरों और गमलों में समय समय पर पानी को बदलने व सफाई के प्रति विशेष सावधानी बरतने के प्रति उन्होंने सभी को अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हर वार्ड में विशेष सफाई टीम का गठन कर नालियों की विशेष सफाई होनी है जिसके तहत रविवार को वार्ड सन्त रविदास नगर में टोली बनाकर सफाई कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि जलनिकासी के साथ ही सड़क किनारे जमी झाड़ियों की कटाई और एन्टी लार्वा दवाई का छिड़काव व फॉगिंग कार्य हर वार्ड में कराया जाना सुनिश्चित किया गया है। इसके अलावा हर घर डोर टू डोर अभियान चलाकर जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा जिससे संचारी रोगों के प्रभाव को न्यूनतम किया जा सके। उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पूरे पूर्वांचल से इंसेफेलाइटिस जैसी बीमारी का समूल नाश किया जा चुका है जिसका पूरा श्रेय सफाई सेवकों को जाता है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अधिशासी अधिकारी संतराम सरोज,मेम्बर प्रतिनिधि छोटे लाल,सफाई नायक घनश्याम यादव,महेश प्रसाद,महेंद्र चौधरी,अशोक गुप्ता,रामजीत प्रसाद,सतीश प्रसाद, सुरेश कुमार,संतोष यादव,भागमन प्रसाद,मदन चौधरी,राजेश कुशवाहा,संतोष चौहान, राजेश जायसवाल,मंथन सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”
सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”

सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking