पडरौना/कुशीनगर। जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में जनपद के सभी नगर निकाय में कराए गए कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न की गई ।
समीक्षा दौरान उन्होंने नगर पंचायत वार कराए गए टेंडर एवं स्वच्छ भारत मिशन व ग्रामीण स्वरोजगार अंतर्गत हो रहे कार्यों का एक-एक कर जानकारी ली गई। इसी क्रम में उन्होंने सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिस कार्य के टेंडर हो चुके हैं वर्क आर्डर जारी हो चुका है उसे शीघ्र शुरू कराया जाए तथा जिन कार्यों का टेंडर अभी तक प्रक्रियाधीन है उन्हें तत्काल शुरू करवाये जाने के निर्देश दिए।उक्त बैठक में अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा ने समीक्षा दौरान नगर निकायों में कुल स्वीकृत कार्यो के सापेक्ष लम्बित कार्य को शीघ्र शुरू किए जाने व सभी सम्बन्धित ईओ को लम्बित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
इसी क्रम में अधिशासी अधिकारीगणों से प्रधानमंत्री ग्रामीण स्वरोजगार योजना के कार्यों की जानकारी ली गयी, जिसके अंतर्गत शीघ्र टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर लिए जाने, वर्क ऑर्डर जारी कर दिए जाने का आश्वासन सम्बन्धित ईओ द्वारा दिया गया। नगरीय पेयजल के अंतर्गत प्रगतिशील कार्यो को पूर्ण किये जाने के निर्देश अपर जिलाधिकारी द्वारा दिया गया।
15 वें वित्त आयोग के अंतर्गत लम्बित कार्यो को दो-तीन दिन के अंदर शुरू करा दिए जाने की बात ईओ द्वारा कही गई। समय पूर्ण होने के उपरांत भी कार्य पूर्ण न होने पर अपर जिलाधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई तथा कार्यों में सुधार लाये जाने का निर्देश सम्बन्धित को दिए। इस अवसर पर समस्त उप जिलाधिकारी,अधिशासी अधिकारी नगर पालिका,नगर पंचायत सहित अन्य सभी संबंधित उपस्थित रहे।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…