News Addaa WhatsApp Group

पडरौना: एबीवीपी ने जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौपा ज्ञापन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 1, 2023  |  6:49 PM

1,105 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पडरौना: एबीवीपी ने जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौपा ज्ञापन

पडरौना/कुशीनगर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुशीनगर के कार्यकर्ताओं द्वारा निजी विद्यालयों में अवैध वसूली एवं व्याप्त अनियमितताओं को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को विभिन्न मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष,...

एबीवीपी ने विभिन्न माँगो को संबंधित अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया है

एक विद्यालय में एक बार प्रवेश लेने पर विद्यार्थी कक्षा 12 तक पढ़ाई कर सकता है लेकिन वर्तमान समय में जिले के सभी निजी विद्यालय हर कक्षा में प्रवेश शुल्क ले रहे है जिसे तत्काल रूप से रोका जाए। शिक्षा के अधिकार के तहत आर्थिक एवं सामजिक रूप से पिछड़े हुए विद्यार्थियों को प्रत्येक कक्षा में 25 प्रतिशत अनुपात में प्रवेश दिया जाना सुनिश्चित किया जाए एवं यह सम्पूर्ण प्रक्रिया पारदर्शी तथा सार्वजनिक हो। सभी निजी विद्यालयों को अपने सभी प्रकार के शुल्क 60 दिन पूर्व सार्वजनिक करना है लेकिन जिले के कोई भी निजी विद्यालय यह कार्य नहीं कर रहे है जिसको तत्काल प्रभाव से संज्ञान में लिया जाए। कोई भी निजी विद्यालय पाँच वर्षों तक ड्रेस कोड नहीं बदल सकता लेकिन एक वर्ष में ही हाउस के ड्रेस का कलर बदलकर अतिरिक्त शुल्क का भार अभिवावकों को दिया जा रहा है। वैकल्पिक शुल्क (बस, बोर्डिंग,मेस,टूर,कार्यक्रम) विद्यालय बिना विद्यार्थी के इच्छा से नहीं ले सकता लेकिन इसको जिले के सभी निजी विद्यालय अनिवार्य रूप से वसूल रहे है। प्रवेश के समय शुल्क लेते वक्त शुल्क का समस्त विवरण अभिवावकों को दिया जाए। निजी विद्यालयों को मान्यता प्राप्त करने के लिए निम्न प्रकार कि अहर्ताएं होती है जिसको वो तत्काल समय में उन मान्यताओं को दिखाकर बाद में उसको समाप्त कर देते है। जिसकी समय-समय पर जाँच होनी चाहिए। प्रत्येक विद्यालय अपनी कक्षाओं में आरटीई एक्ट 2009 के अनुसार शिक्षक छात्र अनुपात सुनिश्चित करें। प्रवेश परीक्षा फॉर्म के नाम पर निजी विद्यालय 500 रूपये से लेकर 1000 रुपये तक वसूली कर रहे है जिसको तत्काल प्रभाव से रोका जाए। विद्यालय कि मान्यता हाईस्कूल तक रहने पर भी इंटरमीडिएट तक के विद्यार्थियों को पढ़ाया जा रहा है जो दूसरे विद्यालयों से परीक्षा फॉर्म भरवाते है जिसको तत्काल प्रभाव से रोका जाए।
प्रारंभिक कक्षाओं में आरटीई एक्ट 2009 का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए प्रवेश हेतु किसी भी प्रकार की परीक्षा तथा साक्षात्कार न लिया जाए। शहरी तथा ग्रामीण गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों को तत्काल प्रभाव से बंद करा कर उसमें पंजीकृत छात्रों को नजदीक के मान्यता प्राप्त विद्यालयों में समायोजित किया जाए।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिए गए ज्ञापन के विषय-

प्राथमिक विद्यालयों में छात्रों को समय से शिक्षण सामग्री एवं ड्रेस वितरित किए जाए।यह देखने में आया है कुछ विद्यालयों पर शिक्षकों की भरमार है तो जनपद में बड़ी संख्या में ऐसे विद्यालय भी है जो आज भी एकल है।अतः शिक्षकों का विद्यालय में समायोजन करते हुए शिक्षक छात्र अनुपात दुरुस्त किये जायें। सभी विद्यालयों में पेयजल, शौचालय और बाउंड्री की व्यवस्था सुदृढ़ की जाए।परिषदीय विद्यालयों में समय – सारणी के अनुसार गुणवत्ता- पूर्ण मिड-डे-मिल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कांवेंट स्कूलों में प्रत्येक वर्ष नए प्रकाशन का बुक लगाया जाना,जिससे अभिभावकों के ऊपर अतिरिक्त आर्थिक भार पढ़ रहा है l प्रवेश के समय शुल्क लेते वक्त शुल्क का समस्त विवरण अभिवावकों को दिया जाएl

गैर पंजीकृत निजी कोचिंग संस्थान बंद किए जाए। एवं सरकारी शिक्षकों के द्वारा ट्यूशन पढ़ाने पर रोक लगाई जाएl एबीवीपी पडरौना नगर के नगर मंत्री अमित सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के लक्ष्य को लेकर शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वाला एक राष्ट्रवादी छात्र संगठन है। शिक्षा किसी भी राष्ट्र के निर्माण की बुनियाद होती है, अतः राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया को प्रभावी बनाने के लिए शिक्षा को सुलभ और सस्ता बनाना होगा। वर्तमान समय में निजी विद्यालय जो समाज के लोगों से शिक्षा के नाम पर धन उगाही का कार्य कर रहे है विद्यार्थी परिषद् उसका प्रबल विरोध करती है। इसी क्रम में समाज एवं अभिवावकों से प्राप्त सूचना एवं उसके सत्यता के उपरान्त अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के समक्ष वर्तमान समय में निजी विद्यालयों में व्याप्त अनियमिताओं को समाप्त करने के लिए निम्नलिखित माँगो को प्रस्तुत की है।

एबीवीपी नगर सह मंत्री धनु गुप्ता ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् इन अनियमिताओं एवं अवैध फीस वसूली का घोर विरोध करती है। एवं आपसे यह माँग करती है कि एक सप्ताह के अंदर सभी माँगों को पूर्ण कर बेहतर सस्ती एवं सुलभ शिक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित करें अन्यथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् उग्र आंदोलन को बाध्य होगी, जिसके जिम्मेदार संबंधित अधिकारी स्वयं होंगे।

इस जिला संगठन मंत्री अमन,तहसील विस्तारक प्रशांत त्रिपाठी,तमकुही विस्तारक आलोक मिश्रा,एस एफएस सह संयोजक किशन कुशवाहा,सोनू राज कुशवाहा, तनुज पाठक, धवन जयसवाल,राम प्रताप कुशवाहा,प्रशांत राय,दीपक पटेल आयुष राय,सविता कुमारी,अभिषेक श्रीवास्तव , ज्ञान प्रकाश सिंह,राजा वर्मा अभिनय सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking