पडरौना/कुशीनगर।खजुहा माई स्थान सिरसिया दीक्षित में चल रहे शतचंडी महायज्ञ में चौथे दिन आचार्य अवधेश शास्त्री ने खजुहा माई स्थान व सेवा समिति के संरक्षक व यजमान पंडित ज्ञान प्रकाश दीक्षित व उनकी पत्नी गीता देवी द्वारा पुजन पाठ के बाद हवन कुंड में हवन के लिए अग्नि देव को अरणी मंथन द्वारा प्रकट किया गया। करीब आधे घंटे के मेहनत के बाद ग्राम प्रधान सिरसिया धनंजय ऊर्फ सुनील दीक्षित द्वारा अरणी मंथन के माध्यम से अग्नि देव को प्रज्ज्वलित किया फिर भक्तों द्वारा अग्नि देवता के जयकारे गुजने लगे। राम-लीला मंचन में राजा दशरथ जी द्वारा अपने चारों पुत्रों का नामकरण व फिर शिक्षा के बाद ताड़का बध का मंचन किया गया।
राम-लीला मंच का उद्घाटन संयुक्त रूप से सोनिया देवी शिवांश दीक्षित दिव्यांश दीक्षित ने किया जिसमें मुख्य रूप से पडरौना विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रहे भाजपा नेता राजेश जायसवाल उर्फ राजू भैया पडरौना नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि बुलबुल जायसवाल खजुहा माई से आशीर्वाद प्राप्त किया।
आश्वनी पांडेय,कृष्ण देव शर्मा, विमलेश पांडेय,बांके पान्डे, रविन्द्र नरायण पांडे,मृत्युंजय दीक्षित,रिषभ,शिवम,लाला, संदिप दीक्षित,गजेन्द्र दीक्षित, अभिषेक दीक्षित,विवेक शुक्ला,सर्वेश दीक्षित,मनीष दीक्षित,मुचकन्द दीक्षित, धनंजय दीक्षित एडवोकेट, शिवांश दीक्षित,दिव्यांश दीक्षित,सम्राट दीक्षित, ओंकारेश्वर दीक्षित मौजूद रहे।
कार्यक्रम आयोजक मंडल से ग्राम प्रधान सिरसिया धनंजय सुनील दीक्षित,युवा मोर्चा पिपरा मंडल उपाध्यक्ष वेद प्रकाश दीक्षित ने आये हुए अतिथियों व भक्तो के प्रती आभार व्यक्त किया।
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…