News Addaa WhatsApp Group

पडरौना: कलेक्ट्रेट सभागार में मनाई गई बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर की जयंती

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 14, 2023  |  4:23 PM

644 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पडरौना: कलेक्ट्रेट सभागार में मनाई गई बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर की जयंती
  • देश के गुलामी के दौर में बाबा साहेब ने अर्जित की 36 डिग्रियां:देवी दयाल 
पडरौना/कुशीनगर। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर आज कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी देवीदयाल वर्मा की अध्यक्षता में भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई गई। इस क्रम में उनके चित्र पर माल्यार्पण व विचार गोष्ठी आयोजित की गई।
अपर जिलाधिकारी ने इस अवसर पर  डॉ भीमराव अंबेडकर की विद्वता की चर्चा करते हुए कहा कि उन विषम परिस्थितियों में जब यह हमारा देश गुलाम था उन्होंने 32 डिग्रियां अर्जित की और वे 09 भाषाओं के जानकार थे।  उन्होंने कहा कि उन्हें संविधान समिति का अध्यक्ष बनाया गया। उन्होंने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर का उद्देश्य समाज को शिक्षित करना था उनका मानना था कि जब समाज शिक्षित होगा तभी देश शिक्षित होगा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक उपमा पांडेय ने कहा कि समाज के निर्बल वर्गों के प्रति उनका योगदान अतुलनीय है।
इस अवसर पर वरिष्ठ कोषाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार, प्रशासनिक अधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव,अतुल कुमार श्रीवास्तव, सी आर ए बृजेश श्रीवास्तव,डीएलआरसी संतोष कुमार,दिलीप, पंकज कनौजिया,विनोद पासवान, राकेश गौतम,अवधेश,रवि,  और समस्त कलेक्ट्रेट तथा अन्य पटल के विभिन्न कर्मचारी गण मौजूद रहे।

आज की हॉट खबर- पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क...

संबंधित खबरें
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking